RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

वाराणसी दंपति ने बच्चों के जन्मदिन पर ऑल इंडिया अभिवावक संघ के माध्यम से जरूरत मंदो के बीच कराया वस्त्रों का वितरण।

वस्त्रों का वितरण करते ऑल इंडिया अभिवावक संघ अध्यक्ष राकेश रॉय

बिहटा/पटना (अमरेश सिंह)28 मई।आज बिहटा में वाराणसी के दंपति ने अपने बच्चों के जन्मदिन पर जरूरत मंदो के बीच वस्त्रों के वितरण के लिए ऑल इंडिया अभिवावक संघ को वस्त्र दिया है।इस संबंध में ऑल इंडिया अभिवावक संघ के अध्यक्ष राकेश रॉय ने बताया की वाराणसी से पटना आए दंपति इंजिनियर पिंटू कुमार और कल्पना सिंह ने अपने बेटे पार्थव के पहले जन्मदिन पर अभिभावक संघ को एक सौ टी शर्ट भेट की जिसे संघ द्वारा दानापुर बीबीगंज मोड़ पर अपने टीम के साथी अंबेडकर भवन अध्यक्ष सुजीत कुमार, अतुल कुमार, सुरेश कुमार व अन्य के साथ मोड़ पर उपस्थित मजदूरों के बिच वितरित कर दीया। टी शर्ट पाकर मजदूरों के चेहरा पर एक खुशी दिखी साथ ही उन्होंने पार्थ को जन्मदिन की बधाई दी। संघ अध्यक्ष राकेश रॉय ने कहा खुशियां बाटने से दिल को सुकून मिलता है और ये खुशी और ज्यादा हो जाते हैं जब कोई गरीब मजदूर आपको दिल से दुआ दे। साथ रॉय ने कहा की इसी तरह संघ लोगों को प्रेरित करेगा की वो अपने बच्चों के जन्मदिन पर मजदूरों, अनाथालय, वृद्धा आश्रम या कहीं भी गरीबों के साथ कुछ पल बिताए। ताकि बच्चा जब बड़ा हो तो वो इनलोगों का मदद करना अपना दायित्व समझे।

Related posts

बिहार: ऊर्जा दक्षता के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु श्रम संसाधन विभाग के नियोजन भवन को मिला 5-स्टार रेटिंग।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीरेन्द्र कुमार के निधन पर दु:ख व्यक्त किया।

rktvnews

चतरा:शहीद दिवस के अवसर पर अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में शहीदों की स्मृति मौन श्रद्धांजलि।

rktvnews

“अग्निवीर न केवल सैनिक बल्कि प्रेरक, अन्वेषक और देश की संप्रभुता के भी रक्षक हैं”-चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान

rktvnews

गोपालगंज:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में खरीफ विपरण मौसम 2024- 25 के अंतर्गत धान अधिप्राप्ति हेतु जिला टास्क फोर्स की बैठक की संपन्न।

rktvnews

भोपाल:मेहनत और निष्ठा का प्रतिफल, पुरस्कार : राज्यपाल

rktvnews

Leave a Comment