RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर एयरपोर्ट पर पुस्तकालय के लिये दान कर सकते है पुस्तकें: उपायुक्त

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)14 सितंबर।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय सभागार में जिले के विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ देवघर एयरपोर्ट पर पुस्तकालय की सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गई कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने अखिल भारतीय स्तर पर एसएचए में पुस्तकालय की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पहल की है, जिसके लिए देवघर हवाई अड्डे को कुछ उपयोगी पुस्तकों के संग्रह की आवश्यकता होगी, जिसके लिए आप सभी के सहयोग की आवश्यकता होंगी।
इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने जिले में हवाई यात्रियों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है। ऐसे में एयरपोर्ट पर ख़ाली बैठे रहने या मोबाईल पर टाईम पास करने के अलावा कोई विकल्प नहीं रहता है। अगर पुस्तकालय की सुविधा उपलब्ध कराई जाए तो हवाई अड्डों पर निःशुल्क पुस्तकालय रहने से यात्रीगण अपना समय पुस्तकों को पढ़ने में लगा सकेंगे। इससे उनका बौद्धिक विकास होगा और समय का सदुपयोग भी होगा। आगे उपायुक्त ने सभी से अपील करते हुए कहा कि देवघर एयरपोर्ट पर बनने वाले पुस्तकालय में किताबें दान करने के लिए प्रेरित करें, ताकि एक बेहतर अनुभव यात्रियों को देवघर एयरपोर्ट पर मिले। साथ ही इस पहल की प्रशंसा करते हुए उपायुक्त ने अपने संग्रह से 05 ज्ञानवर्धक किताबों को अपनी ओर से प्रदान किया।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा एयरपोर्ट निर्देशक, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, चैंबर ऑफ कॉमर्स, रेडक्रॉस सोसाइटी, इनर व्हील क्लब, आरके मिशन, सत्संग आश्रम के प्रतिनिधि एवं विभिन्न समाजसेवी उपस्थित थे।

Related posts

पटना: गेहूं की कालाबाजारी को ले नासरीगंज बिस्कुट फैक्ट्री रोड स्थित गुप्ता न्यूट्रीशन प्राइवेट लिमिटेड में छापेमारी।

rktvnews

भोजपुर:महापौर ने पीसीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का किया उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर :राहुल गांधी के आरा आगमन की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित।

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में सीएमआर प्राप्ति की समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोजपुर:रेड क्रॉस के उपसंरक्षक सरफराज अहमद खान ने अपने सफल ऑपरेशन के लिए सर्जन डॉ विजय गुप्ता का किया आभार व्यक्त।

rktvnews

अपने भारत की मातृशक्तियों का हृदय रहता है सदा कोहिनूर,सती सावित्री ने किया था यमराज के भी गुरूर को चकनाचूर, रानी लक्ष्मीबाई ने तोड़ा था अच्छे-अच्छे सुरमाओं को किया था चूर -चूर:डॉ.राजेश कुमार गौतम –

rktvnews

Leave a Comment