RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:सभापति अवधेश नारायण सिंह ने बखोरापुर मंदिर परिसर में आचार्य किशोर कुणाल के मूर्ति का किया अनावरण।

आरा /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 सितंबर।भोजपुर जिले के बखोरापुर मंदिर परिसर में रविवार को आचार्य स्वर्गीय किशोर कुणाल के मूर्ति का अनावरण सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, गणमान्य, सामाजिक कार्यकर्ता और नगरवासी शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह के द्वारा किया गया।
मूर्ति का अनावरण स्वर्गीय आचार्य किशोर कुणाल की पत्नी अनीता कुणाल के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में आचार्य स्वर्गीय किशोर कुणाल के पुत्र सायन कुणाल, ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री अशोक चौधरी, सांसद शांभवी चौधरी, मनेर विधायक भाई वीरेंद्र, जदयू नेता छोटू सिंह समेत अन्य गणमान्य उपस्थित हुए। इसके बाद मेमोरियल हॉल और मंदिर परिसर में निर्मित नवनिर्मित प्रतिमा का अनावरण फीता काट कर किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलन से हुई।
मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि आचार्य किशोर कुणाल जी ने उत्कृष्ट काम किया है। आज उनके मूर्ति के अनावरण में बुलाया गया है, हम सभी सम्मानित महसूस कर रहे है।उन्होंने मंदिर को सामाजिक कार्य से जोड़ने और कार्य के लिए होना चाहिए। जो व्यक्ति जीवन में बड़ा काम करता है सब लोग उनको याद करते है।
सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि आज आचार्य किशोर कुणाल जी के मूर्ति का अनावरण बखोरापुर मंदिर परिसर में हुआ है। उन्होंने बहुत सारे उत्कृष्ट कार्य अपने जीवन में किए है। पहले वो आईपीएस थे, उसके बाद अपनी नौकरी छोड़कर इस सेवा कार्य में आए। वहीं आचार्य किशोर कुणाल जी के मूर्ति के साथ साथ स्वर्गीय द्वारिका सिंह, स्वर्गीय यज्ञनारायण सिंह और सोनझरी देवी के मूर्ति का भी अनावरण किया गया।

Related posts

जब मर्यादाएं बोझ लगे! :रमाकांत सोनी सुदर्शन

rktvnews

नई दिल्ली:राष्ट्रपति ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2024 की शोभा बढ़ाई।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने की प्रेस वार्ता, निर्वाचक सूची के अंतिम प्रकाशन के संबंध में दी जानकारी।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने खेल और साहसिक पुरस्कार 2024 प्रदान किए।

rktvnews

मध्यप्रदेश: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राजभवन में आयोजित हुआ कार्यक्रम।

rktvnews

भारतीय शहरों में वायु प्रदूषण की समस्या।

rktvnews

Leave a Comment