RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के रोजगार सृजन की योजनाओं को किया आसान, आवेदनों के प्राप्ति हेतु,किया ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ।

RKTV NEWS/पटना ( बिहार)07 सितंबर।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प से ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के अंतर्गत महिलाओं से आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया एवं नगर क्षेत्र की महिलाओं के आवेदन के लिए ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ किया एवं जागरूकता कार्यक्रम के तहत 250 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ’मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ का मुख्य लक्ष्य राज्य के सभी परिवारों की एक महिला को उनकी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता देना है। इसके तहत आर्थिक सहायता के रूप में 10,000 रु॰ की प्रथम किस्त दी जाएगी। महिलाओं द्वारा रोजगार शुरू करने के बाद आकलन कर 2 लाख रु॰ तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि इस योजना के क्रियान्वयन से न सिर्फ महिलाओं की स्थिति और ज्यादा मजबूत होगी बल्कि राज्य के अंदर ही रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे तथा मजबूरी में लोगों को रोजगार के लिए राज्य से बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

Related posts

कोच्चि में ‘चैलेंजेस एंड प्रॉस्‍पेक्टिव सॉल्‍यूशंस इन इनलैंड वाटरवेज एंड शिपबिल्डिंग’ पर सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें सामुद्रिक अमृत काल विजन 2047 की परिकल्पना के अनुसार समुद्री क्षेत्र के समग्र विकास पर जोर दिया गया।

rktvnews

राजस्थान:राज्यपाल से विधान सभा अध्यक्ष ने की मुलाकात।

rktvnews

प्रशिक्षण प्राप्त दिव्यांगजनों के बीच मसरूम बीज का वितरण किया गया।

rktvnews

सीडीएस जनरल अनिल चौहान की ऑस्ट्रेलिया की आधिकारिक यात्रा।

rktvnews

भोजपुर: कुंवर सिंह की प्रतिमा पर डीएम और एसपी ने किया माल्यार्पण।

rktvnews

नारनौल:हरियाणा सेवा अधिकार आयोग के मुख्य आयुक्त टीसी गुप्ता ने की जन संवाद व आरटीएस सेवाओं की समीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment