RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की।

नेताओं ने व्यापार, प्रौद्योगिकी, निवेश, नवाचार, स्थिरता, रक्षा, सुरक्षा और आपूर्ति शृंखला लचीलेपन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति का स्वागत किया।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 04 सितंबर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष महामहिम एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष महामहिम उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ टेलीफोन पर संयुक्त बातचीत की।
दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक ताकतों के रूप में, भारत और यूरोपीय संघ के बीच विश्वास, साझा मूल्यों और भविष्य के लिए एक समान दृष्टिकोण पर आधारित मज़बूत और घनिष्ठ संबंध है। नेताओं ने वैश्विक मुद्दों के संयुक्त समाधान, स्थिरता को बढ़ावा देने और पारस्परिक समृद्धि के लिए नियम-आधारित व्यवस्था को बढ़ावा देने में भारत-यूरोपीय संघ रणनीतिक साझेदारी की भूमिका पर बल दिया।
नेताओं ने व्यापार, प्रौद्योगिकी, निवेश, नवाचार, स्थिरता, रक्षा, सुरक्षा और आपूर्ति शृंखला लचीलेपन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति का भी स्वागत किया और भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) वार्ता के शीघ्र समापन और आईएमइइसी गलियारे के कार्यान्वयन के लिए साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की।
फरवरी में यूरोपीय संघ कॉलेज के आयुक्तों की भारत की ऐतिहासिक यात्रा के बाद, नेताओं ने आपसी सुविधानुसार शीघ्र ही भारत में अगले भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन के आयोजन पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों नेताओं को इसके लिए भारत आमंत्रित किया।
नेताओं ने यूक्रेन में संघर्ष को समाप्त करने के प्रयासों सहित आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया। प्रधानमंत्री मोदी ने संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान और शांति एवं स्थिरता की शीघ्र बहाली के लिए भारत के निरंतर समर्थन को दोहराया।
नेताओं ने संपर्क में बने रहने पर सहमति प्रकट की।

Related posts

बक्सर:गंगा की स्वच्छता जागरूकता को युवतियों ने किया नुक्कड़ नाटक

rktvnews

भोजपुर:महिला कॉलेज के बीसीए विभाग द्वारा फ्रेशर एंड फेयरवेल कार्यक्रम का हुआ आयोजन!लक्ष्य को सामने रखकर अनवरत परिश्रम से सफलता मिलेगी:प्राचार्या प्रो मीना कुमारी

rktvnews

भोजपुर:खेल प्रतियोगिता में बोले प्राचार्य प्रो नरेंद्र कुमार पालित शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेल आवश्यक।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 01 अप्रैल 24

rktvnews

बलिया:बच्चे जिस दिशा में अपना कैरियर बनाना चाहते हो उसी दिशा में उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए :डॉ० सुनील कुमार विश्वकर्मा

rktvnews

भोपाल:डिजिटल दीदी पूनम खेल-खेल में संवार रही नौनिहालों का भविष्य।

rktvnews

Leave a Comment