RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

पटना: जिलास्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता 13 सितंबर से ,उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में आयोजन समिति बैठक में लिया गया निर्णय।

आयोजन को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिये गए दिशा-निर्देश।

RKTV NEWS/पटना(बिहार )03 सितंबर। खेल विभाग, बिहार तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में जिला प्रशासन, पटना द्वारा जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता आगामी 13 से 17 सितंबर तक पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग सहित शहर के विभिन्न खेल स्थलों पर आयोजित होगी। यह फैसला उप विकास आयुक्त, पटना समीर सौरभ की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजन समिति की बैठक में लिया गया।
बैठक के दौरान जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता एवं राज्य स्तरीय (अंतर प्रमंडल/जिला) तथा ओपन चयन ट्रायल प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर हर बिंदुओं पर गहन चर्चा की गई और उप विकास आयुक्त ने कई दिशा-निर्देश दिये। इस बैठक के बारे में जानकारी देते हुए पटना के जिला खेल पदाधिकारी ओम प्रकाश ने बताया कि जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए विद्यालय अपना निबंधन 4 से 10 सितम्बर तक जिला खेल पदाधिकारी कार्यालय, पटना खेल भवन सह व्यायामशाला भवन, राजेन्द्र नगर, पटना में करा सकते हैं। संबंधित विद्यालय निर्धारित प्रपत्र में अपने छात्र- छात्राओं का विवरण पूर्ण रूप से भरकर सभी आवश्यक प्रमाण पत्रों के साथ जमा कर करेगें।
बैठक में यह भी तय हुआ कि प्रतियोगिता में सभी विद्यालयों (नवोदय एवं केंद्रीय विद्यालय को छोड़कर) की भागीदारी कराना जिला शिक्षा पदाधिकारी, पटना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही प्रतियोगिता के संचालन हेतु तकनीकी अधिकारियों के रूप में संबंधित खेल के दक्ष शारीरिक शिक्षा शिक्षकों एवं पूर्व खिलाड़ियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।
सभी प्रतियोगिता स्थलों पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की जाएगी जिसे लेकर संबंधित अधिकारी को निर्देश दिये गए।
आकास्मिक व्यवस्था के तहत डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, एम्बुलेंस और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था रहेगी जिसे लेकर सिविल सर्जन कार्यालय को निर्देश किया गया। प्रतिभागियों के शुद्ध पेयजल की व्यवस्था के साथ साथ चलंत शौचालय और सफाई की जिम्मेदारी पटना नगर निगम एवं पीएचईडी को दी गई।

कौन सी प्रतियोगिता कहां होगी

एथलेटिक्स (बालक/बालिका अंडर-14/17/19)-13 से 15 सितंबर-पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग, पटना। कुश्ती (बालक अंडर-14/17/19 ग्रीको रोमन) 16 सितंबर-खेल भवन-सह-व्यायामशाला, राजेंद्र नगर, पटना। कुश्ती (बालक/बालिका अंडर-17/19 फ्री स्टाइल)-14 सितंबर खेल भवन-सह-व्यायामशाला, राजेंद्र नगर, पटना। खो-खो (बालक/बालिका अंडर-14/17/19) 16 से 17 सितंबर-पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग, पटना। बैडमिंटन (बालक/बालिका अंडर-14/17/19)-13 से 14 सितंबर-बी.पी. सिन्हा राष्ट्रीय विद्यालय, राजेंद्र नगर, पटना। ताइक्वांडो (बालक/बालिका अंडर-14/17/19)-15 से 17 सितंबर-साई प्रशिक्षण केन्द्र, मोइनुलहक स्टेडियम, पटना। वॉलीबॉल (बालक/बालिका अंडर-14/17/19)-13 से 14 सितबंर-पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग, पटना।

Related posts

भोजपुर जिले में आग पर काबू पाने हेतु विभिन्न जगहों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता अभियान आयोजित।

rktvnews

गढ़वा:मध्यान भोजन योजना में लापरवाही पर प्रशासन सख्त।

rktvnews

भुवनेश्वर:सहकारिता मंत्रालय की दो दिवसीय राष्ट्रीय समीक्षा बैठक सफलतापूर्वक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत अभियुक्तों की गिरफ्तारी सहित भारी मात्रा में अवैध शराब की बरामदगी के साथ साथ कई भट्ठियों को किया ध्वस्त।

rktvnews

तीव्र जनसंख्‍या वृद्धि और जनांकिकी परिवर्तन ‘विकसित भारत’ के लक्ष्‍य के सामने एक बड़ी चुनौती।

rktvnews

भोजपुर:सोन नदी में डूबे मृत युवक के परिजनों को मिली 4 लाख की अनुग्रह अनुदान राशि।

rktvnews

Leave a Comment