RK TV News
खबरें
Breaking News

लखीसराय:”जेंडर एकीकरण एवं दीदी अधिकार केंद्र” विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन।

जीविका और सी -थ्री कर रही है आयोजन।

RKTV NEWS लखीसराय(बिहार )22 अगस्त।घरेलू हिंसा एवं महिला उत्पीड़न को रोकने महिलाओं को उनके अधिकारों से रूबरू कराने एवं दिलाने हेतु जीविका प्रयासरत है। इसी प्रयास के तहत लखीसराय जिला के एक स्थानीय होटल में दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण किया गया है । घरेलू हिंसा और महिला उत्पीड़न को रोकने तथा महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए किए जा रहे कार्यों, उपायों और जन जागरूकता अभियान के क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जीविका और सी- थ्री के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है। जेंडर एकीकरण और महिलाओं को अधिकार दिलाने हेतु जीविककर्मियों यथा प्रबंधक, क्षेत्रीय समन्वयक और सामुदायिक समन्वयकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अनीता कुमारी, जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका, लखीसराय ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे जीविकाकर्मी प्रशिक्षणोपरांत सामुदायिक संगठनों की बैठकों में जीविका दीदियों को घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न और लैंगिक समानता को लेकर जागरूक करेंगे । इस प्रशिक्षण शिविर में 35 जीविकाकर्मी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। सी- थ्री( सेंटर फॉर केटलाइजिंग चेंज), बिहार के तरफ से सृजन प्रकाश, कार्यक्रम पदाधिकारी -जेंडर ने प्रशिक्षणार्थियों को बदलते परिवेश में बच्चियों, किशोरियों एवं महिलाओं के प्रति सोच को बदलने एवं उनके अधिकारों के प्रति सभी को जागरूक करने एवं हिंसा के विभिन्न प्रकारों से बचाव पर प्रशिक्षित किया । बताते चलें कि लखीसराय जिला के हलसी, सूर्यगढ़ा, रामगढ़ चौक, चानन और लखीसराय सदर में महिलाओं को अधिकार दिलाने के उद्देश्य जीविका दीदियों द्वारा जीविका दीदी अधिकार केंद्र संचालित है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में पंकज कुमार, प्रबंधक, सामाजिक विकास, स्नेहा सिन्हा, प्रबंधक, मानव संसाधन एवं प्रबंधन, सुनील कुमार , प्रखंड परियोजना प्रबंधक, पिपरिया, कुमारी अदिति सिन्हा, प्रशिक्षण अधिकारी, जीविका की भी उपस्थिति रही।

Related posts

जिलाधिकारी ने गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर का लिया जायजा,बगहा के पारसनगर एवं शास्त्रीनगर तटबंध पहुंच वस्तुस्थिति से हुए अवगत!स्थानीय प्रशासन सहित कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, बगहा को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने प्री-एडॉप्शन फोस्टर केयर अंतर्गत झारखंड के दंपत्ति को बालक किया सुपुर्द।

rktvnews

भारत के प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर सेनानी बाबू कुँवर सिंह के विजयोत्सव 23 अप्रैल पर विशेष।

rktvnews

भोजपुर : जिला पदाधिकारी के निर्देश पर जिले के बाढ प्रभावित क्षेत्र के 51 विद्यालय बंद।

rktvnews

राष्ट्रपति भवन में आयोजित दो-दिवसीय विजिटर्स कॉन्फ्रेंस संपन्न।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने नवरोज की बधाई दी।

rktvnews

Leave a Comment