RK TV News
खबरें
Breaking News

उज्जैन:जमीन अधिग्रहण के खिलाफ किसान नेता राकेश टिकेत से मिले किसान ,सामूहिक बड़ा आंदोलन खड़ा करने की बनाई रणनीति।

उज्जैन /मध्य प्रदेश( अविनाश चतुर्वेदी) 21 अगस्त। मध्य प्रदेश के उज्जैन में भूमि अधिग्रहण के खिलाफ विक्रम उद्योगपूरी के किसान संगठन सहित 30 से अधिक गांवों के किसानों ने किसान नेता राकेश जाट दंगवाड़ा, तेजवीर सेना प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर जाट के साथ किसान नेता राकेश टिकेत से मुलाक़ात कर किसानों की जमीन अधिग्रहण का विरोध किया।
किसान नेताओ जारी विज्ञप्ति में बताया कि शासन द्वारा किसानों की जमीन अधिग्रहण के विरोध में नेताओं ने चर्चा कर आगे आंदोलन की रणनीति बनाई। किसानों ने कहा कि मध्यप्रदेश में बेलगाम भूमि अधिग्रहण से परेशान 600 गावों के किसानों ने भारत के राष्ट्रीय किसान नेता राकेश टिकेत को समर्थन दिया है। सरकार जितनी भी भूमि का अधिग्रहण कर रही है इन सभी गावों की 15 साल से गाइड लाइन नहीं बढाई।
किसान नेताओ ने बताया कि सरकार द्वारा जबरन लादी जा रही योजनाओं, विक्रम उद्योगपूरी, सीवर खेड़ी सिलार खेड़ी योजना, पूर्वी रिंग रोड, पश्चिम रिंग रोड, बुधनी रेलवे योजना, मनमाड रेलवे योजना, सिंहस्थ योजना, एयरपोर्ट योजना आदि का विरोध दर्ज कराया। साथ ही सभी भूमि अधिग्रहण से परेशान किसानों ने बड़ी रणनीति तय की। किसानों ने कहा आज जितने भी डेवलपमेंट के नाम पर भूमि अधिग्रहण हो रही है उससे किसानो का कोई हित और भला नहीं हो रहा है और उल्टा किसान बर्बाद हो रहे है। ना जमीन का उचित मूल्य मिलता है ना ही किसानो की सुनवाई होती है और आज लाखो किसान भूमि अधिग्रहण के चक्कर कोर्ट के चक्कर काटते काटते मर जाता है। क्योंकि भूमि अधिग्रहण 2013 के कानूनों का पूर्णता उलंघन हो रहा है सरकार क़ानून को मान ही नहीं रही है।
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता किसान नेता राकेश टिकैत का दंगवाड़ा पहुंचने पर उज्जैन से पहुंचे 30 से अधिक गांवों के किसान प्रतिनिधियों ने बाबा महाकाल की तस्वीर भेंटकर स्वागत किया। श्री टिकैत ने यहां श्री बौरेश्वर महादेव मंदिर में किसानों को संबोधित किया।
उन्होंने सोयाबीन का न्यूनतम भाव 6 हजार रुपये हो, किसानों की कर्ज माफी को लेकर, किसानों को 12 घण्टे सतत् बिजली दी जावे, खाद यूरिया, डिऐपी, एनपी के की पूर्ती के लिए, गेहू का न्यूनतम भाव 3 हजार रुपये हो, आदि विभिन्न मांगो पर चर्चा की गई। इन सबके बीच जबरन भूमि अधिग्रहण का मुद्दा भी गुंजा तथा उज्जैन में इसके खिलाफ बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा उसकी रणनीति बनी।

Related posts

मोतीहारी:विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान से मलेशिया के दंपत्ति ने बच्चे को लिया गोद।

rktvnews

खैरागढ़:लोक कलाओं में एकात्मकता : इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में ‘लोक जीवन में कला’ पर विमर्श।

rktvnews

राजस्थान:कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर ने ग्रहण किया पदभार।

rktvnews

भोजपुर:बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ कारगिल दिवस के अवसर पर करेगा कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

बक्सर: आधुनिक डिजिटल पुस्तकालय का किया गया उदघाटन।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री का जोधपुर दौरा!संत महात्मा हमारे जीवन में मार्गदर्शक की निभाते हैं भूमिका:मुख्यमंत्री

rktvnews

Leave a Comment