RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर : उपायुक्त की अध्यक्षता में नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वाटर बॉडीज के जीर्णोद्धार को लेकर बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)20 अगस्त ।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वाटर बॉडीज के जीर्णोद्धार को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत 17 तालाबों के जीर्णोद्धार को लेकर चल रहे विभिन्न कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने पुरानदाहा तालाब के चले रहे कार्यों के अलावा मानसरोवर तालाब के जीर्णोद्धार को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ ही 15वें वित्त आयोग मद से 12 तालाबों और अमृत भारत योजना के तहत तीन तालाबों का कायाकल्प किया जायेगा। 15वें वित्त आयोग से जिन नौ तालाबों का जीर्णोद्धार होगा, उनमें सुरा तिलौला, गुगलीडी, रानी महल, संथाली, पुरंदाहा, चांदपुर, बसुआडीह, सत्संग तथा चक्र मिश्रबांध तालाब शामिल हैं। वहीं अमृत भारत योजना के तहत जिरोलिया तालाब, चौबे बांध और छत्तीसी तालाब को संवारने का कार्य किया जायेगा। साथ ही इन तालाबों की सफाई, मिट्टी कटाई, सौंदर्यीकरण एवं प्रकाश व्यवस्था का कार्य किया जायेगा। वही निगम द्वारा अबतक 17 जलाशयों के पुनरुद्धार का कार्य पूरा हो चुका है एवं 15 पर कार्य जारी है।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुंग, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, देवघर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, संबंधित अंचलाधिकारी, नगर निगम के अधिकारी व संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

गिरीडीह:झारखंड स्थापना दिवस समारोह–2025 के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन गिरिडीह की ओर से शानदार “साइक्लोथॉन” का आयोजन।

rktvnews

ASBL के “Beyond Four Walls” इवेंट से रियल एस्टेट में सहयोग का नया अध्याय शुरू

rktvnews

भोजपुर: सामान्य प्रेक्षकों ने किया ईवीएम संग्रहण एवं मतगणना केंद्र का निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर: हिंदी दिवस पर मेरा युवा भारत द्वारा निबंध लेखन प्रतियोगिता में विजेताओं को मोमेंटो देकर किया गया सम्मानित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने गीता प्रेस, गोरखपुर को गांधी शांति पुरस्कार 2021 से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी।

rktvnews

मंत्रिमंडल ने राष्ट्रमंडल खेल 2030 के लिए बोली लगाने के लिए मंजूरी दी।

rktvnews

Leave a Comment