RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:साहित्य सम्मेलन में “चाइल्ड केयर” ने किया बादल सरकार के नाटक “जुलूस” का मंचन।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)20 अगस्त । नाट्य संस्था “चाइल्ड केयर” सेंटर” ने मंगलवार को बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के मंच पर सुप्रसिद्ध नाटककार बादल सरकार के नाटक “जुलूस” का यादगार मंचन किया। युवा नाटककार अनिमेष कुमार सिंह द्वारा हिन्दी में अनुदित इस नाटक का निर्देशन डा इन्दु पांडेय ने किया!
समाज में व्याप्त असमानता, बेरोजगारी, गरीबी और शोषण जैसे विषयों पर केन्द्रित यह नाटक एक ओर जहाँ यह बताने की चेष्टा करता है कि जुलूस उस सामूहिक आंदोलन का प्रतीक है, जो समाज में बदलाव लाने की कोशिश करता है, वहीं बात-बात पर जुलूस निकालने वाले लोगों से त्रस्त जनता की पीड़ा को भी व्यक्त करता है। इसके माध्यम से समस्याओं को उजागर करने के साथ समाधान और उम्मीद की किरण भी छोड़ी गई है ।
मंच पर बाल-कलाकार इन्दु शुभंकरी, शिवानी कुमारी, निर्मला सिंह, गुंजा सिंह, आशीष राज पवन और डा इन्दु पांडेय के अभिनय को दर्शकों ने तालियाँ बजा-बजा कर सराहना की ।
नाटक के प्रथम-दर्शक और सम्मेलन के अध्यक्ष डा अनिल सुलभ, डा जंग बहादुर पांडेय, डा मेहता नागेन्द्र सिंह, शशि भूषण कुमार, डा पंकज वासिनी, कृष्ण रंजन सिंह, प्रवीर कुमार पंकज आदि बड़ी संख्या में सुधी दर्शक उपस्थित थे।

Related posts

बिहार:पटना : शिव मंदिर, कदम कुआँ में छठव्रतियों के बीच पूजा सामग्री वितरित! गणमान्य लोगों ने किया वितरण।

rktvnews

ग्वालियर:डेंगू नियंत्रण को लेकर संभाग स्तरीय कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

मध्यप्रदेश:लाड़ली बहनों को 1250 रुपए के अतिरिक्त सावन में पहली अगस्त को मिलेंगे 250 रुपए : मुख्यमंत्री

rktvnews

मध्यप्रदेश के सभी 29 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के परिणाम घोषित।

rktvnews

धूमधाम से निकली श्रावण अधिक माह चतुर्थ सवारी।

rktvnews

तमिलनाडु में आये प्रलयकारी बाढ़ पीड़ितों के लिए भाकपा-माले ने आरा में अभियान चला किया राहत कोष इकट्ठा।

rktvnews

Leave a Comment