RK TV News
खबरें
Breaking News

मुजफ्फरपुर:चार सदस्यीय दल ने मुजफ्फरपुर कार्यालय के अभिलेख प्रकोष्ठ का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/मुजफ्फरपुर (बिहार)20 अगस्त। मंगलवार को अभिलेख निदेशक, डॉ. मो. फैसल अब्दुल्लाह की अध्यक्षता में चार सदस्यीय दल के द्वारा आयुक्त, तिरहुत प्रमंडल, मुजफ्फरपुर तथा नगर आयुक्त, स्टेशन रोड, नगर निगम, मुजफ्फरपुर कार्यालय के अभिलेख प्रकोष्ठ का निरीक्षण किया गया।
अभिलेख निदेशक द्वारा आयुक्त, मुजफ्फरपुर से भेंट की गई एवं संजीत शेखर प्रियदर्शी आयुक्त के सचिव के उपस्थिति में निदेशक ने कमीशनरी के इतिहास एवं अभिलेख प्रकोष्ठ में संरक्षित अभिलेखों की महत्त्ता पर बल देते हुए अभिलेखों के मूल्यांकन एवं बिहार राज्य अभिलेखागार निदेशालय को हस्तांतरण पर चर्चा की। नगर निगम अभिलेखागार के अभिलेख प्रकोष्ठ का निरीक्षण करते हुए अभिलेख निदेशक ने विभिन्न प्रकार की ब्रिटिशकालीन अभिलेखों का अवलोकन किया। अभिलेख प्रकोष्ठ में संरक्षित अभिलेख मुटेशन, रेन्ट, भवन निर्माण एवं विभिन्न वार्डों के निवासियों के संबंध में ऐतिहासिक प्रकाश डालते हैं। ये अभिलेख ब्रिटिश राज्य द्वारा विभिन्न लिये जाने वाले कर यथा वैलगाड़ी कर, साइकिल कर इत्यादि के बारे में भी बताते हैं। गौरव कुमार, अभिलेख प्रकोष्ठ के प्रभारी ने दल को अवगत कराया कि जल्द ही अभिलेखों को बेहतर सुरक्षा देने के लिए नये अभिलेख प्रकोष्ठ का निर्माण कराया जायेगा।
निरीक्षण के समय आयुक्त कार्यालय के अधिकारी एवं सहायक अभिलेख निदेशक, उदय कुमार ठाकुर, डॉ. रश्मि किरण, पुराभिलेखपाल एवं राम कुमार सिंह, पुराभिलेखपाल उपस्थित थे।

Related posts

चार देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति को अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किए।

rktvnews

गढ़वा:समाहरणालय सभागार में राजस्व एवं पीएम किसान योजनाओं की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर जोर।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समाज में बढ़ती है समरसता : अजय सिंह

rktvnews

स्वामी विवेकानंद रेजिडेंशियल पब्लिक स्कूल में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन।

rktvnews

हर घर तिरंगा” अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए राष्ट्रीयता के इस उत्सव में प्रत्येक व्यक्ति अपना योगदान अवश्य दें: उपायुक्त मोनिका गुप्ता

rktvnews

शिवानी ने अपनी बहन के साथ खास रिश्ते को किया साझा,‘सत्या-साची’ देख हुई भावुक।

rktvnews

Leave a Comment