RK TV News
खबरें
Breaking News

देहरादून: राज्यपाल ने पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों के लिए आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क डेंटल कैंप का किया शुभारंभ।

RKTV NEWS/देहरादून ( उत्तराखंड)19 अगस्त।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने आज मिलिट्री डेंटल सेंटर, देहरादून में पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों के लिए आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क डेंटल कैंप का शुभारंभ किया। यह शिविर 19 से 21 अगस्त तक मुख्यालय उत्तराखण्ड सब एरिया के तत्वावधान में आयोजित हो रहा है। इस कैंप का उद्देश्य पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को मौखिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और आवश्यक दंत चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम का आयोजन उत्तराखण्ड सब एरिया और मिलिट्री डेंटल सेंटर के संयुक्त प्रयास से किया गया, जिसमें स्टेशन यूनिट्स, ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक देहरादून व क्लेमेंट टाउन के डेंटल अफसरों एवं पैरा-डेंटल स्टाफ ने सक्रिय सहयोग दिया। कैंप शुभारंभ के अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि यह डेंटल कैंप हमारे वीर पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों के अच्छे स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने की दिशा में एक अत्यंत सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना हमारा दायित्व है। राज्यपाल ने कहा कि आज का यह शिविर दंत स्वास्थ्य को समर्पित है। अक्सर हम दांतों और मुँह की स्वच्छता को छोटा विषय मानकर अनदेखा कर देते हैं, परंतु सच्चाई यह है कि ‘‘ओरल हेल्थ ही ओवरऑल हेल्थ’’ की कुंजी है। मुँह को शरीर का द्वार कहा गया है। यदि यह द्वार अस्वस्थ हो, तो पूरा शरीर बीमारियों का शिकार हो सकता है। उन्होंने पूर्व सैनिकों को इस शिविर का अधिकाधिक लाभ लेने का आह्वान किया।

Related posts

भोजपुर:सहकारिता दिग्गज व पूर्व सांसद अजीत सिंह की पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब।

rktvnews

भोजपुर: जिलाधिकारी ने की लोक-कल्याणकारी योजनाओं में प्रगति की समीक्षा।

rktvnews

मांगो को लेकर आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन का धरना प्रदर्शन।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार मौजावार कैम्प का आयोजन कर मुआवजा राशि का किया जाएगा भुगतान।

rktvnews

प्रसिद्ध भरतनाट्यम नृत्यांगन तान्या सक्सेना की प्रस्तुति खैरागढ़ विश्वविद्यालय में आज।

rktvnews

भोजपुर : साइकल पोलो प्रतियोगिता:मध्यप्रदेश से हार तेलंगाना की टीम प्रतियोगिता से बाहर।

rktvnews

Leave a Comment