RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: जिला कांग्रेस कार्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया 79 वाँ स्वाधीनता दिवस।

भारत की आजादी में ऐतिहासिक भूमिका निभाने वाली कांग्रेस पार्टी आज भी संविधान,लोकतंत्र एवं जनहित रक्षा के लिए निरंतर है संघर्षरत: अशोक राम

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)16 अगस्त। 79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कांग्रेस पार्टी के जिला कार्यालय शहीद भवन, आरा में शुक्रवार को बड़े ही धूम-धाम से ध्वजारोहण समारोह भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अशोक राम के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।
निर्धारित समय पूर्वाह्न 10:05 बजे जिला अध्यक्ष अशोक राम ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा राष्ट्रगान के साथ झंडे को सलामी दी। ध्वजारोहण के उपरांत उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों को याद करने और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेने का अवसर है।
उन्होंने कहा कि भारत की आज़ादी में कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक भूमिका रही है और पार्टी आज भी संविधान, लोकतंत्र और जनहित की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत है।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, महागठबंधन के कई सम्मानित नेता और कार्यकर्ता, समाजसेवी और आमजन उपस्थित थे।इस अवसर पर प्रमुख रूप से अशोक राम अध्यक्ष भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी, लालदास राय पूर्व सदस्य-बिहार विधान परिषद, राधाचरण सेठ सदस्य- बिहार विधान परिषद, नंद कुमार यादव, सत्यप्रकाश राय, डॉ अमित कुमार द्विवेदी, रामानुज दुबे, मुकेश चंद्रवंशी, अभिषेक द्विवेदी, उपेंद्र सिंह मुखिया, घनश्याम उपाध्याय, श्रीधर तिवारी, जितेन्द्र शर्मा, बीरेंद्र मिश्रा, अशोक यादव, संपत सिंह, शैलेंद्र राम, बिजेंद्र यादव, भानु प्रताप सिंह उर्फ मुकुल सिंह, अभिषेक तिवारी उर्फ गोलू तिवारी, प्रमोद राय सहित सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता शामिल थे।

Related posts

भोजपुर:जदयू का जिला सम्मेलन सह कार्यकर्ता सम्मान समारोह संपन्न।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराया जायेगा पैक्स निर्वाचन : जिला निर्वाचन पदाधिकारी

rktvnews

दरभंगा :मतदान केन्द्र को किया गया अधिग्रहण : डीएम

rktvnews

देवघर:उर्वरक की उपलब्धता और निर्धारित मूल्य पर प्राप्ति हेतु जारी किए गए निर्देश,उपायुक्त ने दी जानकारी।

rktvnews

राइजिंग राजस्थान:इन्फ्रास्ट्रक्चर-एन इम्पोर्टेन्ट लिंक इन द सप्लाई चेन’ सेक्टोरल सेशन आयोजित।

rktvnews

गैरमजरुआ जमीन पर कब्जे को ले लोगो ने किया विरोध।

rktvnews

Leave a Comment