RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

शिवहर:PK ने बाढ़ के हवाई निरीक्षण पर CM नीतीश को घेरा, बोले- 20 साल से हेलीकॉप्टर से निरीक्षण कर रहे हैं, 3 महीने बाद जनता निरीक्षण का रिपोर्ट जारी कर इनको घर भेज देगी।

मां-बेटे के शिवहर सांसद-विधायक होने पर पीके बोले- बिहार में 1250 परिवारों से ही सांसद-विधायक बने, जन सुराज इनसे अलग लोगों को टिकट देगा।

PK का फिर BJP नेताओं पर जोरदार हमला, कहा- दिलीप जायसवाल मूर्छित होकर गिरे हैं, मंगल पांडेय पटना से भागे, 61 लाख का हिसाब देने के लिए 7 दिन का समय दिए हैं।

RKTV NEWS/शिवहर(बिहार )14 अगस्त।जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी बिहार बदलाव यात्रा के क्रम में आज शिवहर में बिहार बदलाव जनसभा करने पहुंचे। जनसभा को संबोधित करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से भी बात की। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने सीएम नीतीश कुमार के बाढ़ को लेकर किए जाने वाले हवाई निरीक्षण पर हमला बोला।
प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार पिछले 20 साल से हेलीकॉप्टर से बाढ़ का निरीक्षण कर रहे हैं। जनता नीचे मर रही है लेकिन इनका निरीक्षण खत्म नहीं हो रहा है। अब इस बार जनता निरीक्षण का रिपोर्ट जारी करेगी। तीन माह बाद इनको घर भेज दिया जाएगा, फिर बाढ़ का उपाय होगा।
वहीं प्रशांत किशोर ने शिवहर से लवली आनंद के सांसद होने और उनके बेटे चेतन आनंद के विधायक होने पर भी हमला बोला। कहा कि शिवहर ही नहीं, बिहार भर में पिछले 30 साल में सिर्फ 1250 परिवारों के लोग ही सांसद-विधायक बनते रहे हैं। लेकिन जन सुराज इस बार इन परिवारों से अलग उनलोगों को टिकट देगा जो बिहार को सुधारना चाहते हैं। साथ ही एक सवाल के जवाब में उन्होंने यह भी बताया कि जन सुराज के उम्मीदवारों का ऐलान किसी भी दूसरे दल से पहले कर दिया जाएगा।
प्रशांत किशोर ने आगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पर भी फिर से निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिलीप जायसवाल मूर्छित होकर गिरे हुए हैं। जबकि मंगल पांडेय पटना से भागे हुए हैं। मेरे डर से उन्होंने स्वीकार किया कि दिलीप जायसवाल से 25 लाख रुपये लिए थे। अब हमने कहा कि 86 लाख का फ्लैट ख़रीदने के लिए बाकी के 61 लाख कहां से लाए, इसका जवाब सात दिन में दें। तीन दिन गुजर गए हैं, नहीं देंगे तो फिर हम बतायेंगे।

Related posts

शहरी परिवहन व्यवस्था में सुधार के लिए कदम।

rktvnews

अहमदाबाद: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने जिला सहकारी (ADC) बैंक के ‘स्वर्णिम शताब्दी महोत्सव’ को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित किया।

rktvnews

भोपाल:हमने हर काल में आई चुनौतियों का सामना स्वदेशी और आत्मनिर्भरता की ताकत से किया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

इंदौर में 149 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल के वायरल वीडियो पर खाद्य विभाग ने बताई वस्तुस्थिति।

rktvnews

सारण:बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम -2015 के तहत अपील की सुनवाई जिला पदाधिकारी के द्वारा की गई।

rktvnews

भारत के इस्पात क्षेत्र में निम्न कार्बन आधारित बदलाव के संबंध में विचार-विमर्श हेतु इस्पात पर राष्ट्रीय लीडआईटी कार्यशाला आयोजित की गई।

rktvnews

Leave a Comment