RK TV News
खबरें
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीय

ब्राजील के राष्ट्रपति के साथ प्रधानमंत्री की बैठक।

RKTV NEWS/21 मई।प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 21 मई 2023 को जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान हिरोशिमा में ब्राजील के राष्ट्रपति महामहिम श्री लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा से मुलाकात की।
दोनों नेताओं के बीच यह पहली मुलाकात थी। नेताओं ने नोट किया कि इस वर्ष राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। उन्होंने अपनी रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा की, और इसे और गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की, विशेष रूप से रक्षा उत्पादन, व्यापार, फार्मास्यूटिकल्स, कृषि, डेयरी और पशुपालन और जैव-ईंधन और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्रों में। दोनों नेताओं ने दोनों देशों के व्यापारिक नेताओं की एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
नेताओं ने क्षेत्रीय विकास पर विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने बहुपक्षीय प्लेटफार्मों में निरंतर सहयोग के महत्व और बहुपक्षीय संस्थानों में सुधार की लंबे समय से चली आ रही आवश्यकता पर बल दिया।
प्रधान मंत्री इस वर्ष सितंबर में जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत में राष्ट्रपति लूला का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।

Related posts

देवघर:मंत्री हफीजुल हसन ने किया पलाश आजीविकोत्सव सरस मेला 2026 का उद्घाटन।

rktvnews

मेडिकल कॉलेजों और एमबीबीएस सीटों को बढ़ाने के लिए उठाए गए कदम।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 01 सितम्बर 25

rktvnews

सोशल मिडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक को किया गया गिरफ्तार।

rktvnews

पीयूष गोयल ने “विभिन्न राज्यों में लॉजिस्टिक्स ईज (लीड्स) 2023” रिपोर्ट जारी की।

rktvnews

भोजपुर:लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर माले की आरा विधानसभा स्तरीय बैठक सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment