RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: राजद प्रदेश महासचिव ने किया बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा,हो रहे कटाव का लिया जायजा,राज्य सरकार और जिला प्रशासन पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)13 अगस्त। मंगलवार को राजद के प्रदेश महासचिव मनोज सिंह ने बड़हरा विधानसभा के मनी राय के टोला और अचरज राय के टोला सहित अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हो रहे बड़े पैमाने पर कटाव का जायज़ा लिया।प्रदेश महासचिव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अपने बयान में राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन द्वारा बाढ़ से हो रहे कटाव की रोकथाम के कार्यों में लापरवाही और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।उन्होंने कहा की राज्य सरकार और जिला प्रशासन के द्वारा भोजपुर के बाढ़ ग्रसित क्षेत्र में 9–10 करोड़ रुपए बाढ़ कटाव के लिए खर्च किए गए। परंतु जिस तरह लगातार गंगा जी से इन गांवों का कटाव हो रहा है लग रहा है 9–10 लाख भी खर्च नहीं किए गए होंगे।उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे बड़हरा क्षेत्र में बाढ़ के नाम पर बड़े पैमाने पर लूट हो रही है। पूरे बड़हरा में शासन–प्रशासन ने लुट मचा रखा है। मनोज सिंह ने कहा की बाढ़ के नाम पर जिस गांव में जहां भी बाढ़ से पीड़ित लोग है वहां बस दिखावटी खानापूर्ति किया जा रहा है। बड़हरा के बाढ़ प्रभावितों के बीच राहत सामग्री पहुंचाने में शासन– प्रशासन पूरी तरह से विफल है। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया की बड़हरा के प्रतिनिधि महोदय अपना हिस्सा लेकर शांत हो गए है। उनको आम जनमानस के दिक्कतों से कोई लेना–देना नहीं रह गया है। बड़हरा की जनता सब देख रही है और आने वाले विधानसभा के चुनाव में इसका जवाब देगी।मनोज सिंह ने कहा है की बड़हरा विधानसभा सभा के प्रभावी इलाके की समीक्षा करके राज्य सरकार और जिला प्रशाशन जल्द ही बड़हरा को बाढ़ प्रभावित घोषित करे नहीं तो हम आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
इस दौरान दौरे में प्रदेश महासचिव के साथ जनार्दन यादव, दीपक राय, अवध मिश्रा, लक्ष्मण सिंह, रिपु सिंह,अंजनी सिंह ,दीपक बिन,रवि बिन,आकाश पासवान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:डा के एन सिन्हा की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति की पहली बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:वीर कुंवर सिंह पर विचार गोष्ठी आयोजित,कुंवर सिंह अपराजेय थे और इसी अवस्था में वे शहीद भी हुए:प्रो रत्नेश्वर मिश्रा

rktvnews

पटना:अहंकार साधना के मार्ग की बड़ी बाधा : माँ विजया

rktvnews

भोजपुर : लाठी डंडे से पीटकर महिला की हत्या, एक अभियुक्त गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर:कृषि आउटरीच कार्यक्रम में पीएनबी द्वारा किसानों को बांटे गए ऋण स्वीकृति पत्र

rktvnews

राष्ट्रपति ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment