RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरिडीह :उपायुक्त रामनिवास यादव व पुलिस अधीक्षक, डॉ बिमल कुमार ने स्वतंत्रता दिवस परेड पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण।

आत्मविश्वास, उत्साह और देश प्रेम की ऊर्जा के साथ मनाए स्वतंत्रता दिवस:उपायुक्त, रामनिवास यादव

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)13 अगस्त। झंडा मैदान में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रामनिवास यादव व पुलिस अधीक्षक, डॉ बिमल कुमार की उपस्थिति में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया। इसके अलावे पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में प्लाटून के जवानों की टुकड़ी सहित महिला/पुरूष पुलिस जवान, गिरिडीह जिला पुलिस बल, गृह रक्षा वाहिनी कैडेरों, स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया।
इसके अलावे स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के तहत् परेड का पूर्वाभ्यास पूर्व से ही चल रहा था, जिसके तहत् आज अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने झंडा मैदान में किए जा रहे सभी व्यवस्थात्मक कार्यों का जायज़ा लिया और उपस्थित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में मुख्य मंच, परेड ग्राउंड, अतिथि दीर्घा, आम जनता के बैठने की व्यवस्था, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, सजावट, सुरक्षा प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, चिकित्सीय सुविधा एवं आपातकालीन सेवाओं की तैयारियों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि सभी कार्य समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि स्वतंत्रता दिवस समारोह सुचारु रुप से संपन्न हो सके। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए कार्यक्रम स्थल के भीतर और बाहर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान मौके पर उपायुक्त रामनिवास यादव ने सभी का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि चेहरे पर आत्मविश्वास, उत्साह और राष्ट्र प्रेम की ऊर्जा के साथ कार्यक्रम को भव्य बनाने में अपना शत-प्रतिशत योगदान दे। आगे उन्होंने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने घरों, प्रतिष्ठानों में ससम्मान राष्ट्रध्वज अवश्य फहराये। मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला नजारत उप समाहर्ता, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: अकली देवी के शहादत स्मृति दिवस पर समारोह सह संगोष्ठी आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:डीएम और एसपी सहित वरीय पदाधिकारियों को झंडा लगा मनाया गया सशस्त्र झंडा दिवस।

rktvnews

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्रीय क्षेत्र की योजना, ‘कोयला और लिग्नाइट अन्वेषण योजना’ को जारी रखने की मंजूरी दी।

rktvnews

गढ़वा:आपूर्ति विभाग की समीक्षात्मक बैठक : विभागीय योजनाओं एवं खाद्यान्न वितरण की हुई विस्तृत समीक्षा।

rktvnews

दरभंगा:राज्यस्तरीय विद्यालय खेल कराटे (बालिका) प्रतियोगिता में दरभंगा जिला की अंडर-19 आयु वर्ग में जेवा प्रवीण ने प्राप्त किया प्रथम स्थान।

rktvnews

प्रो फरीदा बानो बनी पीजी स्नातकोत्तर जन्तु विज्ञान विभागाध्यक्ष!अनेक लोगों ने दी बधाई।

rktvnews

Leave a Comment