RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा: उपायुक्त ने विद्यालयों में कमजोर परीक्षा परिणाम व उच्च अनुपस्थिति पर जताई कड़ी नाराज़गी।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)12 अगस्त।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री की अध्यक्षता में जिले के 116 माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में आयोजित साप्ताहिक रेल टेस्ट परीक्षा की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समीक्षा में पाया गया कि 11 विद्यालयों में 75% से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा में अनुत्तीर्ण हुए हैं। उपायुक्त ने इन विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को कड़ी फटकार लगाई और विद्यालय में पठन-पाठन की गुणवत्ता में तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिए। साथ ही, कारण पृच्छा (स्पष्टीकरण) की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि आने वाली दो साप्ताहिक टेस्ट परीक्षाओं में परिणामों में अपेक्षित सुधार नहीं होने की स्थिति में संबंधित प्रधानाध्यापकों की वार्षिक वेतन वृद्धि रोक दी जाएगी।
इसके अतिरिक्त, समीक्षा में यह भी सामने आया कि जिले के 26 विद्यालयों में 70% से अधिक छात्र-छात्राएं साप्ताहिक टेस्ट परीक्षा में अनुपस्थित रहे। उपायुक्त ने ऐसे विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से भी कारण पृच्छा करने और उपस्थिति में सुधार के लिए ठोस पहल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि आगामी दो साप्ताहिक टेस्ट परीक्षाओं में उपस्थिति में सुधार नहीं होता है तो संबंधित प्रधानाध्यापकों की वार्षिक वेतन वृद्धि भी रोकी जाएगी।
उपायुक्त ने जोर देते हुए कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता और छात्र-छात्राओं की उपस्थिति प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्रा, जिला शिक्षा अधीक्षक रामजी कुमार, जिला नियोजन पदाधिकारी मन्नू कुमार समेत अन्य सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

पटना:एक काल खण्ड का पूर्ण विराम है कवि सत्य नारायण का निधन ।

rktvnews

भोजपुर:मतदाता जागरूकता मैराथन का आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने ओडिया नववर्ष, विशु, पुथांडु और बोहाग बिहू के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

राजस्थान:जल जीवन मिशन में प्रतिदिन के कार्यों का हो निर्धारण अधिक से अधिक घरों को मिले शीघ्र नल कनेक्शन हर घर में नल से पहुंचेगा भरपूर जल – मुख्यमंत्री

rktvnews

ऐसे खाद्य पदार्थ जो महिलाओं में एग क्वालिटी को इम्प्रूव करते हैं – डॉ चंचल शर्मा

rktvnews

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर:पति-पत्नी का आपसी सामंजस्य, आदर्शवादी विचारधारा से ही मानव जीवन की सार्थकता है : साध्वी किरन शास्त्री

rktvnews

Leave a Comment