RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: कारीसाथ विद्युत आपूर्ति प्रशाखा के तत्वाधान में आयोजित किया गया मुख्यमंत्री के जनसंवाद के सजीव प्रसारण का आयोजन।

125 यूनिट मुफ्त बिजली सुविधा से आम जनता में दिखा उत्साह।

बिजली उपभोक्ताओं के बीच जीरो बिजली बिल का भी किया गया वितरण।

जनता ने मुख्यमंत्री और विद्युत विभाग के प्रति जताया आभार।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)12 अगस्त। आज राज्य के बिजली उपभोक्ताओं से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सीधा संवाद राज्य स्तर पर आयोजित किया गया जहां मुख्यमंत्री ने सभी उपभोक्ताओं से संवाद करते हुए राज्य सरकार द्वारा घोषित की गई घरेलू उपभोक्ताओं के लिए प्रति माह 125 यूनिट मुफ्त बिजली की जानकारी साझा करते हुए उनके विचारों से अवगत हुए।
मुख्यमंत्री के राज्यव्यापी बिजली उपभोक्ता संवाद के तहत जिले के विभिन्न स्थानों पर उनके संवाद का सजीव प्रसारण का आम जनता द्वारा अवलोकन किया गया। इसके तहत आरा ग्रामीण विद्युत विभाग के एसडीओ नीरज प्रभाकर के नेतृत्व में विद्युत आपूर्ति प्रशाखा कारीसाथ अन्तर्गत ब्रामपाली बीबीगंज, गजराजगंज एवं धमार पंचायतों में जनसंवाद हेतु कैम्प का आयोजन किया गया। इन सभी कैम्पों में जिले एवं प्रदेश के गणमान्यों के अलावे भारी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और योजनाओं की जानकारी लिया।इस दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री ,ऊर्जामंत्री एवं ऊर्जा सचिव के संवाद को सुना।जिससे उपभोक्ता काफी प्रभावित हुए।इस दौरान बिजली उपभोक्ताओं के बीच जीरो बिजली बिल का भी वितरण किया गया।इस अवसर पर ग्रामीण विद्युत विभाग एसडीओ नीरज प्रभाकर ,कनीय विद्युत अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रशाखा कारीसाथ अमित कुमार एवं अन्य कर्मियों सहित काफी संख्या में ग्रामीण जनता शामिल हुई।वहीं उदवंतनगर प्रखंड के कनीय विद्युत अभियंता नागमणि के नेतृत्व में भी कसाप, पियानिया और दरियापुर में जनसंवाद शिविर का आयोजन किया गया।

Related posts

झारखंड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आंगनबाड़ी सेविकाओं, पर्यवेक्षिकाओं तथा हेल्पडेस्क कर्मियों के बीच स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का किया शुभारंभ।

rktvnews

राजस्थान:प्रदेश में आर्थिक विकास के साथ पर्यटन के नये अवसर बढ़ेंगे:उपमुख्यमंत्री, दिया कुमारी

rktvnews

आर्यन मिश्रा और साबिर की बलि से शुरू हुआ भाजपा का हरियाणा चुनाव अनुष्ठान।

rktvnews

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय सहकारी निर्यात लिमिटेड (NCEL) द्वारा आयोजित ‘सहकारी निर्यात पर राष्ट्रीय संगोष्ठी’ को संबोधित किया, साथ ही NCEL के logo, वेबसाइट और brochure का लोकार्पण तथा NCEL सदस्यों को सदस्यता प्रमाणपत्र भी वितरित किए।

rktvnews

कुतुबमीनार में भव्य शुभारंभ के बाद ‘मेरा गांव मेरी धरोहर’ का वर्चुअल पोर्टल लाइव हुआ।

rktvnews

उपराष्ट्रपति द्वारा संगीत नाटक अकादमी अमृत पुरस्कार से नवाजे जाएंगे भोजपुर के लोक गायक भरत सिंह भारती।

rktvnews

Leave a Comment