RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:अनराज डैम जलाशय में तैराकी, कूदना एवं बोटिंग पर पूर्ण प्रतिबंध।

जलाशय को “तैराकी वर्जित क्षेत्र / No Swimming Zone” घोषित।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड)12 अगस्त।अनराज डैम जलाशय में आए दिन डूबने की घटनाओं से जनहानि एवं गंभीर दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से अनुमंडल दंडाधिकारी, गढ़वा सदर संजय कुमार ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत इस जलाशय को तत्काल प्रभाव से “तैराकी वर्जित क्षेत्र” / “No Swimming Zone” घोषित किया है।
इस आदेश के तहत जलाशय में तैरने, कूदने, नहाने एवं अन्य खतरनाक गतिविधियों पर सख्त प्रतिबंध लगाया गया है। यह प्रतिबंध केवल स्थानीय कुशल गोताखोर, मत्स्यजीवी समिति के सदस्य एवं आपदा राहत कार्य से जुड़े विशेष दलों पर लागू नहीं होगा।

जारी आदेश के अनुसार

प्रतिबंधित क्षेत्र में चेतावनी संकेतक/बोर्ड लगाए जाएंगे।

उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना एवं अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अगले आदेश तक पर्यटकों के लिए बोटिंग/स्टीमर सेवा भी बंद रहेगी।

इस आदेश के अनुपालन एवं क्रियान्वयन हेतु जिला मत्स्य पदाधिकारी, लघु सिंचाई विभाग, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी एवं संबंधित सभी विभागों को निर्देशित किया गया है। साथ ही, पुलिस प्रशासन एवं अन्य इकाइयों को आदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है, ताकि आमजन को इसकी पूरी जानकारी समय पर प्राप्त हो सके।
जिला प्रशासन गढ़वा ने सभी नागरिकों एवं पर्यटकों से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा एवं जनहित में इस आदेश का पालन करें। आदेश का उल्लंघन करने पर दोषियों के विरुद्ध विधि सम्मत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

भोजपुर पुलिस के गजराजगंज ओपी ने अवैध अंग्रेजी शराब की 1240 बोतलों के साथ 2 तस्कर को किया गिरफ्तार।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद के शीतकालीन सत्र 2025 से पहले मीडिया को संबोधित किया।

rktvnews

बागपत:प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय विकास उत्सव/ मेले का हुआ समापन।

rktvnews

भोजपुर:समय पर पहचान और नियमित जांच से बीपी और सुगर रोग पर होगा नियंत्रण : डा अमित जायसवाल

rktvnews

एनएसई ने पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के प्रति संवेदना जताई, परिजनों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

rktvnews

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने ‘इनविट राउंड-3’ के माध्यम से 16,000 करोड़ रुपये से अधिक का अब तक का सबसे बड़ा इनविट मुद्रीकरण संपन्‍न किया।

rktvnews

Leave a Comment