RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

उज्जैन:भगवान श्री महाकालेश्वर की पंचम सवारी में भगवान पाच स्वरूपों में अपने भक्तों को देंगे दर्शन।

उज्जैन/ मध्यप्रदेश (अविनाश चतुर्वेदी) 10 अगस्त।श्री महाकालेश्वर भगवान की श्रावण/भाद्रपद माह में निकलने वाली सवारी के क्रम में श्री महाकालेश्वर भगवान की पंचम सवारी 11 अगस्त कल को पालकी में श्री चन्द्रमौलेश्वर, गजराज पर श्री मनमहेश, गरूड़ रथ पर श्री शिवतांडव, नन्दी रथ पर श्री उमा-महेश और डोल रथ पर श्री होल्कर स्टेट के मुखारविंद सम्मिलित रहेगा।
श्री महाकालेश्वर भगवान की सवारी निकलने के पूर्व मंदिर के सभामंडप में भगवान श्री चन्द्रमोलेश्वर का विधिवत पूजन-अर्चन होगा।
उसके पश्चात भगवान श्री चन्द्रमोलेश्वर पालकी में विराजित होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे। मंदिर के मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिस बल के जवानों द्वारा पालकी में विराजित भगवान को सलामी दी जावेगी।
उसके बाद सवारी परंपरागत मार्ग महाकाल चौराहा, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार और कहारवाडी से होती हुई रामघाट पहुंचेगी। जहॉ क्षिप्रा नदी के जल से भगवान का अभिषेक और पूजन-अर्चन किया जावेगा। इसके बाद सवारी रामानुजकोट, मोढ की धर्मशाला, कार्तिक चौक खाती का मंदिर, सत्यीनारायण मंदिर, ढाबा रोड, टंकी चौराहा, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार और गुदरी बाजार से होती हुई पुन: मंदिर पहुंचेगी।
भगवान श्री महाकालेश्वर की सवारी के सुगमतापूर्वक दर्शन के लिये श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति द्वारा चलित रथ की व्यवस्था की गई है। जिसके दोनों ओर एलईडी के माध्यम से सवारी का लाईव प्रसारण किया जाएगा। जिससे श्रद्धालु भगवान के दर्शनो का लाभ सकेंगे। साथ ही उज्जैन के अन्य स्थानों जैसे फ्रीगंज, नानाखेड़ा, दत्तअखाड़ा आदि क्षेत्रों पर भी सवारी के लाइव प्रसारण को देख सकेंगे व भगवान के दर्शनों का लाभ ले सकेगे।
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की मंशानुरूप बाबा श्री महाकालेश्वर की सवारी को भव्य स्वरुप देने के लिए 04 जनजातीय कलाकारों के दल श्री महाकालेश्वर भगवान की पंचम सवारी में सहभागिता करेगा। पंचम सवारी में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मंशानुरूप सवारी को भव्य स्वरुप देने के लिए प्रसंग (थीम) अनुसार पांचवी सवारी में मध्यप्रदेश के धार्मिक पर्यटन की झाकियां निकाली जायेगी।

Related posts

बाबा साहेब अंबेडकर की 67 वीं पुण्यतिथि एवं बाबरी मस्जिद विध्वंस शहादत दिवस पर भाकपा-माले ने लोकतंत्र बचाओ-संविधान बचाओ मार्च निकाला।

rktvnews

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग बिहार, पटना के उप सचिव श्री संजय कृष्ण ने भोजपुर जनसंपर्क कार्यालय की विभागीय योजनाओं की जांच की।

rktvnews

भोजपुर : नवपदस्थापित जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय पदाधिकारियों संग की बैठक।

rktvnews

भोजपुर: डाक विभाग की कल्याणकारी योजनाओं को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रसारित कर रहा भोजपुर डाक विभाग।

rktvnews

मेडिकल कॉलेजों और एमबीबीएस सीटों को बढ़ाने के लिए उठाए गए कदम।

rktvnews

भोजपुर:बचरी कालेज में सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment