RK TV News
खबरें
Breaking News

देहरादून: राजभवन में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल को बांधी राखियां।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)09 अगस्त।रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज राजभवन में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को रक्षा सूत्र बांधकर उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की मंगलकामनाएं दीं। इस अवसर पर राज्यपाल ने सभी बहनों का आभार व्यक्त करते हुए रक्षाबंधन को प्रेम, विश्वास और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक बताया। इसी क्रम में एसओएस चिल्ड्रन विलेज भीमताल, सेपियंस स्कूल विकासनगर तथा हिंदुस्तान स्काउट्स एवं गाइड की छात्राओं ने भी राज्यपाल को राखी बांधकर शुभकामनाएं प्रेषित की। राज्यपाल ने छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए अपना आशीर्वाद दिया। उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे त्यौहार हमें अपने संबंधों की पवित्रता और समाज में एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा देते हैं। राज्यपाल ने कहा कि यह पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते, अटूट स्नेह और विश्वास का प्रतीक है, जो पारिवारिक बंधनों को और मजबूत करता है तथा समाज में प्रेम, सौहार्द और आपसी भाईचारे की भावना को गहरा बनाता है।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मणिपुर के इंफाल में 1,200 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया।

rktvnews

भोजपुर :महिला कालेज में एन एस एस द्वारा’मेरा पहला वोट देश के लिए’ कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

हाईकोर्ट ने पीएम मोदी पर बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग के मुद्दे पर कांग्रेस स्टूडेंट लीडर को एक्जाम देने पर लगाई रोक के खिलाफ दायर याचिका पर दिल्ली यूनिवर्सिटी से जवाब मांगा

rktvnews

लखीसराय: जीविका आयोजित महिला संवाद सपनों को हकीकत में बदलने का बना मंच।

rktvnews

खैरागढ़:मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : खैरागढ़ से 113 तीर्थयात्रियों का जत्था हरिद्वार-ऋषिकेश के लिए रवाना।

rktvnews

अमित शाह ने अहमदाबाद में अमीन पी.जे.के.पी. विद्यार्थी भवन का उद्घाटन किया, गृह मंत्री ने आधुनिक मल्टीस्पेशलिटी SLiMS हॉस्पिटल का उद्घाटन भी किया।

rktvnews

Leave a Comment