RK TV News
खबरें
Breaking News

देहरादून: राज्यपाल से मुलाकात कर उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष हरिहर पटनायक ने बैंक का 13वां वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)08 अगस्त।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से आज राजभवन में उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष हरिहर पटनायक ने मुलाकात की और बैंक का 13वां वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। श्री पटनायक ने वर्ष 2024-25 के दौरान बैंक द्वारा प्रदेश के दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक बैंकिंग सेवाएं पहुंचाने, स्वयं सहायता समूहों को मजबूत करने, स्वरोजगार बढ़ाने, किसानों को आसान ऋण देने और डिजिटल बैंकिंग सुविधाएं बढ़ाने के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड जैसे पहाड़ी राज्य में ग्रामीण बैंक की भूमिका बहुत अहम है। उन्होंने कहा कि बैंक, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, वित्तीय सेवाएं सब तक पहुंचाने और प्रदेश की तरक्की में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। उन्होंने बैंक से अपेक्षा की कि वह सीमांत और दूर-दराज के इलाकों में भी सेवाएं और मजबूत करे, युवाओं और महिलाओं के लिए रोजगार से जुड़ी योजनाएं बढ़ाए और विकास से जुड़ी परियोजनाओं में भी सक्रिय सहयोग दें। राज्यपाल ने सुझाव दिया कि अच्छा काम करने वाले बैंक कर्मियों को सम्मानित किया जाए। साथ ही, प्रचार-प्रसार पर ध्यान देकर यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रदेश का कोई भी व्यक्ति बैंकिंग सुविधाओं से वंचित न रहे।

Related posts

भोजपुर:युवा पत्रकार मनीष सिंह का हुआ असामयिक निधन।

rktvnews

भोजपुर: डीडीसी ने किया जिला स्तरीय कृषि यांत्रिकीकरण मेला का शुभारंभ।

rktvnews

उज्जैन:श्रावण-भादौ मास में आयोजित होने वाली श्री महाकालेश्वर सांस्कृतिक संध्या के अंतर्गत एकल कथक व समूह कथक नृत्य की हुई प्रस्तुतियां।

rktvnews

भोपाल:परंपरा और स्वावलंबन की अनूठी मिसाल बनी बालाघाट की नसीबा खान

rktvnews

अपने पुराने अनूठे अंदाज में लौटे दीप श्रेष्ठ,अनुराधा पौडवाल के छठ गानों का किया निर्देशन।

rktvnews

हरियाणा के मनीष नरवाल का प्रभावशाली प्रदर्शन जारी; निशानेबाजी में दूसरा व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीता।

rktvnews

Leave a Comment