RK TV News
खबरें
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीय

वियतनाम के प्रधानमंत्री के साथ प्रधानमंत्री की बैठक।

RKTV NEWS/20 मई।प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 20 मई 2023 को जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान हिरोशिमा में वियतनाम के प्रधान मंत्री महामहिम श्री फाम मिन्ह चिन्ह से मुलाकात की।
दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय व्यापक रणनीतिक साझेदारी में प्राप्त स्थिर प्रगति को नोट किया। वे उच्च स्तरीय आदान-प्रदान बढ़ाने और द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों को गहरा करने पर सहमत हुए।
उन्होंने रक्षा के क्षेत्र में अवसरों, लचीली आपूर्ति श्रृंखलाओं के निर्माण, ऊर्जा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, मानव संसाधन विकास, संस्कृति और लोगों से लोगों के संबंधों पर भी चर्चा की।
नेताओं ने क्षेत्रीय विकास पर विचारों का सकारात्मक आदान-प्रदान किया। उन्होंने आसियान और भारत-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग पर भी चर्चा की।
प्रधान मंत्री ने प्रधान मंत्री चिन्ह को भारत की जी-20 अध्यक्षता और ग्लोबल साउथ के दृष्टिकोण और चिंताओं को उजागर करने के लिए भारत द्वारा दी गई प्रधानता के बारे में जानकारी दी।

Related posts

गढ़वा:दतोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन, द्वीप प्रज्वलित कर की गई कार्यक्रम की शुरुआत।

rktvnews

नारनौल:स्पॉन्सरशिप स्कीम के तहत हरियाणा सरकार दे रही 4 हजार रुपए प्रति बच्चा आर्थिक सहायता : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

rktvnews

भोजपुर: कुएं में गिरी गाय को ग्रामीणों ने निकाला।

rktvnews

रायपुर : अपराध, नशाखोरी और अवैध गतिविधियों पर हमारी सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति : मुख्यमंत्री

rktvnews

आधार-आधारित भुगतान प्रणाली (एबीपीएस) की प्रगति की समीक्षा की गई और वेतन भुगतान का मिश्रित मार्ग (एनएसीएच और एबीपीएस) 31 दिसंबर 2023 तक या अगले आदेश तक बढ़ा दिया गया है

rktvnews

इंदौर:सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर सना फायर वर्क्स फटाखा फेक्ट्री सील।

rktvnews

Leave a Comment