RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

उज्जैन:मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत नवीन यात्रा कार्यक्रम किया निर्धारित।

उज्जैन/मध्यप्रदेश(अविनाश चतुर्वेदी)07 अगस्त। मध्यप्रदेश के उज्जैन जिला कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना अंतर्गत जिला उज्जैन से विभिनन तीर्थ स्थानों की यात्रा के लिए कार्यक्रम निर्धारित किया गया है ।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार यात्रा के इच्छुक एवं ऐसे पात्र व्यक्ति, जिनके द्वारा पूर्व में इस योजना का लाभ नहीं लिया गया हो, अपने निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र अन्तिम तिथि तक सम्बंधित नगर निगम, नगर पालिक, नगर पंचायत, जनपद पंचायत में जमा करा सकते है।निर्धारित कार्यक्रम अनुसार वाराणसी और अयोध्या के लिए यात्रा आगामी 13 अगस्त को रवाना होगी और 18 अगस्त को यात्राा की वापसी होगी। इस यात्रा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि शनिवार 09 अगस्त निर्धारित की गई है ,और यात्रा में जाने वाले हितग्राहियों के नाम रविवार 10 अगस्त को दोपहर 03 बजे लॅाटरी के माध्यम से निकाले जाएंगे ।
तिरुपति के लिए यात्रा आगामी 28 अगस्त को रवाना होगी और 02 सितंबर को यात्राा की वापसी होगी। इस यात्रा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि शनिवार 16 अगस्त निर्धारित की गई है ,और यात्रा में जाने वाले हितग्राहियों के नाम सोमवार 18 अगस्त को दोपहर 03 बजे लॅाटरी के माध्यम से निकाले जाएंगे ।
वैष्णौ देवी के लिए यात्रा आगामी 06 सितंबर को रवाना होगी और 11 सितंबर को यात्राा की वापसी होगी। इस यात्रा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि सोमवार 25 अगस्त निर्धारित की गई है ,और यात्रा में जाने वाले हितग्राहियों के नाम बुधवार 27 अगस्त को दोपहर 03 बजे लॅाटरी के माध्यम से निकाले जाएंगे ।
कामाख्या देवी के लिए यात्रा आगामी 15 सितंबर को रवाना होगी और 20 सितंबर को यात्राा की वापसी होगी। इस यात्रा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बुधवार 03 सितंबर निर्धारित की गई है ,और यात्रा में जाने वाले हितग्राहियों के नाम शुक्रवार 05 सितंबर को दोपहर 03 बजे लॅाटरी के माध्यम से निकाले जाएंगे ।
जिन व्यक्तियों द्वारा पूर्व में आवेदन किये हो और उनके ‌द्वारा यात्रा का लाभ नहीं लिया हो, उनके द्वारा सप्रमाण सादे कागज पर इस यात्रा में जाने की सहमति सम्बंधित नगरीय ग्रामीण निकाय में देने पर उनके आवेदन पत्र को इस यात्रा के लिए मान्य किया जाएगा।

Related posts

देवघर:मंत्री इरफान अंसारी की अध्यक्षता में राजकीय श्रावणी मेला 2026 की स्वास्थ्य तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न — श्रद्धालुओं की सुगम व सुरक्षित स्वास्थ्य सेवा हेतु विस्तृत रूपरेखा तैयार।

rktvnews

इंदौर:लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के लिए संसदीय क्षेत्र की संस्कृति के अनुरूप चुनावी काका एवं चुनावी काकी “शुभंकर” का अनावरण किया गया।

rktvnews

आरा–बलिया रेल परियोजना के निर्माण को लेकर बड़हरा विधायक ने रेल मंत्री को लिखा पत्र।

rktvnews

भोजपुर: संविधान दिवस पर भाकपा-माले ने निकाला संविधान बचाओ मार्च।

rktvnews

झारखंड:विधान सभा अध्यक्ष के खिलाफ भाजपा पहुंची चुनाव आयोग।

rktvnews

भाजपा नेता की हत्यारी है बिहार सरकार: आर के सिंह

rktvnews

Leave a Comment