RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:सूचना विभाग ने लॉन्च किया ‘सूचना सेतु ऐप’, एक क्लिक पर मिलेगी हर जरूरी जानकारी।

सरकारी योजनाओं की सहज जानकारी का स्रोत बनेगा सूचना सेतु ऐप।

नागरिकों को फोन पर सीधे मिलेगी जानकारी, ई गवर्नेंस का मॉडल बनेगा एप।

सरकारी सेवाएं अब हर आम नागरिक की पहुंच में, एक QR कोड से जुड़ेगा पूरा बागपत”।

सूचना सेतु ऐप से हर नागरिक बनेगा स्मार्ट, सुशासन को मिलेगा बढ़ावा।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)07 अगस्त।बागपत जिला प्रशासन ने एक नवोन्मेषी डिजिटल पहल की है, जो नागरिकों को सरकारी सेवाओं से जुड़ने के तरीके को बदल देगी। जिलाधिकारी अस्मिता लाल के निर्देशन में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, बागपत द्वारा ‘सूचना सेतु ऐप’ विकसित किया गया है जो जनपद के नागरिकों को एक ही क्लिक पर प्रशासन, स्वास्थ्य, न्याय, शिक्षा, रोजगार, पंचायत, चुनाव, और अन्य सरकारी संसाधनों से सीधे जोड़ने वाला एकीकृत सूचना पोर्टल है।
जिला सूचना अधिकारी राहुल भाटी ने बताया कि “हमारा प्रयास रहा है कि बागपत को सूचना और पारदर्शिता के मामले में राज्य का अग्रणी जिला बनाया जाए। ‘सूचना सेतु ऐप’ इसी सोच का परिणाम है।” यह ऐप एक सेंट्रल हब बनकर उभरा है, जहां पर जिला, राज्य और केंद्र सरकार की तमाम वेबसाइटों, योजनाओं और सेवाओं को एक जगह एकीकृत किया गया है। जानकारी तक सहज पहुंच से नागरिक अधिक सजग, जागरूक और सशक्त होंगे। आरटीआई पोर्टल, जनसुनवाई, रोजगार सूचना, स्वास्थ्य परामर्श आदि लिंक नागरिकों को अपने अधिकारों और प्रशासनिक सेवाओं के प्रति सशक्त बनाते हैं।
इस पहल की सबसे बड़ी खूबी है इसकी समावेशिता। न कोई इंस्टॉल करने की ज़रूरत, न कोई भारी इंटरफ़ेस। यह ऐप खास बात यह है कि इसे उपयोग करने के लिए उपयोगकर्ता को सिर्फ लिंक linktr.ee/SoochnaSetu पर क्लिक या ऐप के क्यूआर कोड स्कैन करना होगा। जिले के सभी सरकारी भवनों, कलेक्ट्रेट, विकास भवन, पंचायत घरों, अस्पतालों, जनसुविधा केंद्रों और राशन की दुकानों पर क्यूआर कोड स्टिकर के माध्यम से एप का प्रचार प्रसार किया जाएगा।
सूचना सेतु ऐप बनाकर बागपत ने यह कर दिखाया कि ‘स्मार्ट जिला’ सिर्फ स्मार्ट इमारतों से नहीं बल्कि स्मार्ट सोच और सेवा के जज्बे से बनता है। यह आईसीटी आधारित समाधान बिना किसी वित्तीय व्यय के युवा नवाचारक अमन कुमार की सहभागिता से शून्य लागत में विकसित किया गया है। यह पहल ना केवल सूचना के अभाव को दूर करेगी, बल्कि ई-गवर्नेंस, पारदर्शिता, और जन-जागरूकता को बढ़ावा देगी। एकल सूचना पोर्टल की सहायता से नागरिक अब बिचौलियों पर निर्भर हुए बिना सीधी, आधिकारिक और अद्यतित जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
तकनीकी विशेषज्ञ अमन कुमार ने बताया कि यह समाधान यूजर-फ्रेंडली एवं वेब आधारित है। इससे डिवाइस की स्टोरेज लिमिट, बार-बार अपडेट्स की बाध्यता और तकनीकी अक्षमता जैसी समस्याएं नहीं आतीं। ऐप में केवल सरकारी, प्रामाणिक और आधिकारिक लिंक ही जोड़े गए हैं, जिससे भ्रामक जानकारी और फेक न्यूज की गुंजाइश नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल पहुंच को आसान बनाना इस ऐप का प्रमुख उद्देश्य है। भविष्य में ऐप में फीडबैक सिस्टम एवं जनता की भागीदारी के विकल्प आदि जोड़े जाएंगे।
बागपत अब राज्य के अन्य जिलों के लिए प्रौद्योगिकी प्रेरित परिवर्तन का उदाहरण बन रहा है। हाल ही में संपन्न हुए श्रावणी महाशिवरात्रि कांवड़ मेले में पुरामहादेव मंदिर पर आए लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भी प्रशासन ने कांवड़ यात्रा एप लॉन्च किया था।

सूचना सेतु ऐप’ से नागरिकों को क्या लाभ मिलेगा?

इस ऐप के माध्यम से निम्नलिखित प्रमुख समस्याओं का समाधान होगा:

– अलग-अलग पोर्टल खोजने की परेशानी से मुक्ति
– सरकारी योजनाओं और सेवाओं की आधी-अधूरी जानकारी से छुटकारा
– बिचौलियों पर निर्भरता खत्म होगी
– तकनीकी जटिलताओं से दूर एक सरल, इंस्टॉल-फ्री अनुभव
– ग्रामीण नागरिकों के लिए भी सरकारी सेवाओं की सीधी और भरोसेमंद पहुंच
– पारदर्शी शासन और जन-जागरूकता को मिलेगा बढ़ावा

‘सूचना सेतु ऐप’ में निम्नलिखित प्रमुख सुविधाएं शामिल हैं

जिले के उपयोगी संसाधन

– बागपत जिले की आधिकारिक वेबसाइट
– जिले के शीर्ष एवं अन्य अधिकारियों की संपर्क सूची
– जिला न्यायालय की वेबसाइट
– प्रशासनिक प्रेस नोट्स और सरकारी कार्यक्रमों की सूचनाएं
– बागपत का विकिपीडिया पृष्ठ
– DEO पोर्टल (मतदाता एवं चुनाव संबंधी जानकारी)
– जिलाधिकारी एवं सूचना विभाग, बागपत के फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सऐप, यूट्यूब और इंस्टाग्राम पेजों तक डायरेक्ट लिंक

उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय सेवाएं

– ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल (प्रमाण पत्र सेवाएं)
– ई-संजीवनी ओपीडी (वीडियो स्वास्थ्य परामर्श)
– DigiLocker (डिजिटल दस्तावेज़ संग्रहण)
– सेवायोजन पोर्टल (रोजगार संबंधी जानकारी)
– RTI पोर्टल
– IGRS जनसुनवाई
– यूपी सरकार की वेबसाइट
– सभी विभागों की लिस्ट
– भारत सरकार और राष्ट्रीय पोर्टल 2.0

Related posts

भोपाल:“मन की कूक” कैलाश मेश्राम की काव्य कृति दुष्यंत संग्रहालय में हुआ लोकार्पित।

rktvnews

पूर्वी चंपारण: नशा मुक्ति दिवस पर जिलाधिकारी ने प्रभात फेरी सह जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

rktvnews

आयुक्त आवासीय कार्यालय में आयुक्त ने किया झंडोत्तोलन।

rktvnews

भोजपुर:सांस्कृतिक विविधता और परंपरा का जीवंत प्रतीक बना मकर संक्रांति महोत्सव।

rktvnews

भोजपुर : दूसरी सोमवारी को शिवालयों मे उमड़ी भीड़ ।

rktvnews

दुमका: उपायुक्त की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment