RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:उपायुक्त ने कल्याण विभाग कार्यालय का किया औचक निरीक्षण।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)07 अगस्त।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने आज कल्याण विभाग कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजी, लॉग बुक की जांच की तथा कार्यालय में आमजनों के बैठने की समुचित व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया कि आमजनों के बैठने की व्यवस्था दुरुस्त रखे ताकि कार्यालय आने वाले लाभुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कार्यालय की साफ-सफाई, फाइलों के रख-रखाव तथा योजनाओं के अद्यतन प्रगति की भी जानकारी ली। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को कार्यालय में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, समयबद्ध कार्य निष्पादन और जनता के प्रति उत्तरदायी रहने का निर्देश दिया।

Related posts

आरा चर्चो में धूमधाम के साथ मनाया गया खजूर रविवार (पाम संडे)।

rktvnews

मध्यप्रदेश:दुर्लभ व लुप्तप्राय: प्रजाति के वन्य प्राणियों को प्रदेश में लाया जाए- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

rktvnews

वीबी ग्राम-जी : ग्रामीण रोज़गार कार्यक्रम पर दोहरा हमला।

rktvnews

भोजपुर : अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार, गया जेल।

rktvnews

भारतीय वायु सेना के मिग-21 विमान दुर्घटनाग्रस्त।

rktvnews

बिहार सरस मेला 2023:सदियों पुरानी लोक संस्कृति ,लोक शिल्प और देशी व्यंजनों का लुफ्त उठा रहे हजारों लोग।

rktvnews

Leave a Comment