RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:रेड रन प्रतियोगिता में महिला कालेज की दो छात्राओं के विजयी होने पर प्राचार्य प्रो एन.पी. पालित ने किया सम्मानित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)07 अगस्त।बिहार राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी ने एचआईवी/एड्स और अन्य गंभीर बीमारियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए महाराजा कॉलेज, आरा में 06/08/25 को जिला स्तरीय रेड रन प्रतियोगिता का आयोजन किया। भोजपुर जिले के सभी कॉलेजों से चयनित विद्यार्थियों ने मैराथन में भाग लिया। एम.एम. महिला कॉलेज, आरा की राजनंदिनी कुमारी और प्रिया कुमारी कल्पना कुमारी, पूजा कुमारी, सिमरन कुमारी अनुराधा कुमारी नामक छात्राओं ने एनएसएस की यूनिट 1 की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. स्मृति चौधरी और एम.एम. महिला कॉलेज के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. जुगल प्रसाद के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता में भाग लिया। महिला वर्ग में एम.एम. महिला कॉलेज, आरा की राजनंदिनी कुमारी (राजनीतिशास्त्र विभाग)और प्रिया कुमारी (अर्थशास्त्र विभाग) नामक छात्राओं ने क्रमशः तीसरा और चौथा स्थान हासिल किया। एम.एम.महिला कॉलेज, आरा के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) एन.पी. पालित ने विजेता छात्राओं को बधाई दी तथा आगामी राज्य स्तरीय रेड रन प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी।

Related posts

भोजपुर : पेड़ से दब कर एक व्यक्ति की मौत! पेड़ काटने के दौरान हुआ हादसा।

rktvnews

भोजपुर:जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम पर प्रशिक्षण आयोजित।

rktvnews

दुनिया भर में होम्योपैथी की प्रभावकारिता और स्वीकार्यता बढ़ाने के लिए वैश्विक सहयोग के आह्वान के साथ होम्योपैथी संगोष्ठी का समापन।

rktvnews

ईसीआई ने राजनीतिक दलों और उनके प्रतिनिधियों को सोशल मीडिया मंचों के जिम्मेदारी के साथ और नैतिक उपयोग के निर्देश दिए।

rktvnews

भोजपुर:सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ वृद्धावस्था” को स्वीकार करे : प्रो लतिका वर्मा

rktvnews

बिहार:भोजपुर:उदयमान भास्कर को अर्घ्य देकर अनुष्ठान का हुआ समापन।

rktvnews

Leave a Comment