RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:महाराजा कालेज में जिला स्तरीय रेड रन को कुलसचिव ने झंडी दिखाकर किया रवाना, विजेता हुए पुरस्कृत।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)07 अगस्त।युवाओं में एचआईवी एवमं सम्बंधित अन्य स्वास्थ्य विषय पर जागरूकता हेतु राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन नई दिल्ली भारत सरकार के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर रेड रन 2025 के आयोजन के क्रम में जिला स्तरीय रेड रन का आयोजन महाराजा कॉलेज आरा में आयोजित किया गया। 5 किमी की यह प्रतियोगिता बालक एवं बालिका वर्ग में आयोजित की गई।इस मैराथन का आरंभ वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. राम कृष्ण ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर किया । इस अवसर पर महाराजा कालेज की प्राचार्या प्रो. कनकलता , राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम समन्वयक डॉ. साधना रावत उपस्थित रही । भोजपुर जिले की रेड रिबन नोडल अधिकारी डा. साधना रावत ने बताया की बालक वर्ग में सागर कुमार, प्रथम, रोहित द्वितीय, राकेश तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में प्रिया कुमारी प्रथम, शहनाज फातिमा द्वितीय एवं राजनंदिनी तृतीय स्थान पर रही।सभी विजेता प्रतिभागी 30 अगस्त को पटना में आयोजित प्रदेशस्तर की प्रतियोगिता में भोजपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे ।इस कार्यक्रम में श्री असीम ,डा. नवारुण घोष, डा. अंकिता मिश्रा, डा. स्मृति, डा.गुलनवाज़, डॉ वेंकटेश,डॉ शैलेन्द्र, डॉ मनोज,डॉ प्रियंका आदि कार्यक्रम पदाधिकारी उपस्थित रहे। अंजलि, निशांत,युवराज,संजय, वैभव,आदि का सहयोग सराहनीय रहा।

Related posts

भोजपुर:बिहिया में आउट फॉल नाला निर्माण का रास्ता साफ, पोल हटाने व स्थानांतरण की कार्रवाई पूरी।

rktvnews

भोजपुर:31 अगस्त को होगा माउंट जी लिट्रा स्कूल में जिला तैराकी प्रतियोगिता तैयारीया पूरी :सचिव नर्वदेश्वर शुक्ल

rktvnews

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 : निगरानी दलों ने 32 करोड़ 75 लाख रूपए की नगदी और वस्तुएं की जब्त।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ” संकल्प सप्ताह” कार्यक्रम का उद्घाटन, वरीय पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में ऑनलाइन जुड़कर प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना!संकल्प सप्ताह के संचालन को लेकर जिला और प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी को आवश्यक दिशानिर्देश दिये।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने परिवार संग किया विभिन्न प्रजातियों के ट्यूलिप बल्ब का रोपण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 26 अप्रैल 24

rktvnews

Leave a Comment