RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

उपराष्ट्रपति 21-22 मई को केरल का दौरा करेंगे।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली,19 मई।उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ 21-22 मई, 2023 को केरल (तिरुवनंतपुरम और कन्नूर) की दो दिवसीय यात्रा पर रहेंगे।
21 मई को केरल पहुंचने के बाद उपराष्‍ट्रपति श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर, तिरुवनंतपुरम में पूजा-अर्चना करेंगे।
22 मई को उपराष्ट्रपति श्री धनखड़ तिरुवनंतपुरम में केरल विधानसभा के रजत जयंती समारोह का उद्घाटन करेंगे, जहां वे सभा को संबोधित करेंगे और केरल विधानमंडल अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक महोत्सव – 2023 की एक स्मारिका का विमोचन करेंगे। विधान सभा भवन का उद्घाटन 22 मई 1998 को भारत के पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय श्री के.आर. नारायणन ने किया था।
इसके बाद दिन में, उपराष्ट्रपति श्री धनखड़ भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए), एझिमाला, कन्नूर जाएंगे, जहां वे कैडेटों के साथ बातचीत करेंगे। यह भारत के किसी भी उपराष्ट्रपति की भारतीय नौसेना अकादमी का पहला दौरा है।
कन्नूर यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति अपनी शिक्षिका सुश्री रत्ना नायर को थालास्सेरी स्थित उनके आवास पर जाकर सम्‍मानित करेंगे। सुश्री नायर ने श्री धनखड़ को तब पढ़ाया जब वे सैनिक स्कूल, चित्तौड़गढ़ के छात्र थे।

Related posts

पटना:प्रत्येक व्यक्ति पुस्तक से जुड़े, यही सच्ची संगिनी और मार्ग-दर्शिका : पूर्व राज्यपाल

rktvnews

भोजपुर:युवा राजद कार्यक्रम में तेजस्वी प्रसाद यादव जी का सरकार बनाना एक मात्र लक्ष्य : पूर्व विधायक विजयेंद्र यादव

rktvnews

भोजपुर: जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 24 अप्रैल 24

rktvnews

भोजपुर:एसबी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई 2 द्वारा सात दिवसीय विशेष आवासीय शिविर आयोजित।

rktvnews

चीता परियोजना पर्यावरण संरक्षण और वन्यजीव संरक्षण के प्रति प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता के अनुरूप है : श्री भूपेंद्र यादव।

rktvnews

Leave a Comment