RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

नई दिल्ली:गृहमंत्री अमित शाह से मिले मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल।

नई दिल्ली /मनोज कुमार प्रसाद 05 अगस्त।गृहमंत्री अमित शाह से मध्यप्रदेश के भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने मुलाकात की।गृहमंत्री अमित शाह से मिलकर प्रदेश के कार्यकर्ताओं की ओर से हार्दिक अभिनंदन व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि भारत के गृहमंत्री औऱ भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह के 2,258 दिनों के साथ सबसे लम्बी अवधी तक देश सेवा करने के लिए मध्यप्रदेश के कार्यकर्ताओं की ओर से हार्दिक अभिनंदन करता हूँ।
उन्होंने कहा कि आपके यशस्वी एवं प्रभावी कार्यकाल में जम्मू – कश्मीर से धारा-370 समाप्त हुई तो वहीं लंबे समय से देश की आंतरिक सुरक्षा में बाधक बने कई उग्रवादी संगठनों ने आत्मसमर्पण किया है। आपकी दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रतिमान है कि देश में आतंकवाद तथा नक्सलवाद की समस्या बहुत तेजी से समाप्ति की ओर है।
भाजपा अध्यक्ष श्री खंडेलवाल ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्पों को साकार करने में आपके राष्ट्र व जन सेवा के कार्य कोटिशः कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी हैं।

Related posts

झारखंड: रामगढ़:”स्वीप” अंतर्गत वोटर अवेयरनेस को लेकर PWD मतदाता जागरूकता रैली व शपथ कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने 2001 के संसद हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोजपुर : वैदिक मंत्रोच्चार व हवन के बीच संकीर्तन अनुष्ठान संपन्न! सहजौली के बाबा कुंजनाथ ब्रह्म बाबा मंदिर मे हुआ संकीर्तन।

rktvnews

‘फाइनल डेस्टिनेशन: ब्लडलाइन्स’ में अपने लुक और मशहूर टैटू पार्लर सीन पर बोले रिचर्ड हार्मन।

rktvnews

66वें नेशनल स्कूल गेम्स शतरंज की बिसात पर राजस्थान के खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन उदयपुर के प्रणय और बीकानेर की युक्ति ने जीते गोल्ड मेडल।

rktvnews

बक्सर: डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से किया छठ घाटों का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment