RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह ने वीसी द्वारा की जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)02 अगस्त। आज उप विकास आयुक्त,भोजपुर गुंजन सिंह द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत लाभुकों का पेयी क्रिएशन एवं भुगतान, महादलित टोलों में शौचालय निर्माण, गांवों की ODF-Plus मॉडल घोषणा एवं उसका सत्यापन, स्वच्छता पर्यवेक्षकों एवं कर्मियों का भुगतान तथा उपयोगिता प्रमाण पत्रों की उपलब्धता जैसे बिंदुओं पर विशेष रूप से चर्चा की गई। उप विकास आयुक्त द्वारा सभी लंबित कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। इसी प्रकार, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत लंबित आवासों की स्वीकृति दिलवाने एवं शेष कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण कराने पर बल दिया गया। इस बैठक में निदेशक DRDA, जिला स्वच्छता टीम एवं ग्रामीण आवास योजना से संबंधित टीम के सदस्य भी उपस्थित रहे।

Related posts

उत्तर प्रदेश:हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान के तहत जिलेभर में आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम।

rktvnews

मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण हेतु प्रारूप सूची का हुआ प्रकाशन!आम निर्वाचक/राजनीतिक दल आपत्ति/सुझाव 19 अगस्त तक दे सकते है।

rktvnews

बिहार: वैशाली:कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान 2024 की प्रशासनिक तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की तीसरी समीक्षा बैठक।

rktvnews

निदान!

rktvnews

गिरीडीह:मैट्रिक एवं इंटर परीक्षा की तैयारियों को ले उपायुक्त ने गांवा प्रखंड अंतर्गत विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण।

rktvnews

रायपुर : यूनिसेफ के सहयोग से स्वास्थ्य एवं पोषण के क्षेत्र में विकास कार्यों को मिलेगी गति।

rktvnews

Leave a Comment