RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:रोटरी क्लब आफ आरा के तत्वावधान में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)02 अगस्त।रोटरी क्लब आफ आरा के तत्वावधान में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन श्री जैन बाला विश्रम बालिका मध्य एवं प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्राओं के बीच मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस मेहंदी प्रतियोगिता की अध्यक्षता रोटेरियन मंजीत आनंद ने किया। इस अवसर पर क्लब के पदाधिकारी और सदस्य का उपस्थित रहे। श्रावण माह का विशेष महत्व है ,बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक,सावन की फूहार, प्रकृति का हरा-भरा श्रृंगार,महिलाऐं हरी हरी साड़ी, चुड़ी और मेहंदी से सजे हाथ अत्यंत मनोहारी बना लेते हैं। प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय से 24 और उच्च विद्यालय से 25 छात्राओं ने भाग लिया। निर्णायकों के परिणाम के आधार पर फर्स्ट, सेकंड, थर्ड और रनरअप को सर्टिफिकेट और शील्ड देकर सम्मानित किया गया ।अन्य सभी प्रतिभागी छात्राओं को कॉपी और कलम दिया गया ।विद्यालय कि और से रोटरी क्लब ऑफ़ आरा ,श्री जैन बाला विश्राम विद्यालय के सभी प्रशासन , शिक्षकों और जज मुदिता जी का धन्यवाद प्रकट करता है । रोटरी क्लब आरा से अध्यक्ष रो॰ मंजीत आनंद, सचिव नीरज कुमार सिंह, रो॰ अवधेश कुमार पांडे, रो॰ अभय कुमार जैन , रो॰ संजीव गुप्ता और रो ॰ कृष्ण माधव अग्रवाल उपस्थित रहे और स्कूल प्रशासन से प्रधानध्यापिका माला जी, मुदिता जी मोनू जैन और अन्य शिक्षिकाओ की गरिमामय उपस्थित रही ।

Related posts

बक्सर: बिहार एंड झारखंड डायरेक्ट्रेट साइकिल रैली का किया गया स्वागत।

rktvnews

राजस्थानी संस्कृति की अद्भुत प्रस्तुतियाँ, पद दंगल और रिम भवई की प्रस्तुति से दर्शक हुए मंत्र मुग्ध।

rktvnews

उप विकास आयुक्त बक्सर डॉ महेंद्र पाल की अध्यक्षता में हिंदी दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन।

rktvnews

सुप्रीम कोर्ट ने विज्ञापनदाताओं/विज्ञापन एजेंसियों द्वारा विज्ञापन जारी करने से पहले स्व-घोषणा अनिवार्य की।

rktvnews

21 नये ग्रीनफील्ड हवाईअड्डों की स्थापना करने के लिए ‘सैद्धांतिक’ रूप से स्वीकृति दी गई।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने सेमीकंडक्टर उत्पादन क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व की दिशा में भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

rktvnews

Leave a Comment