RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:आयुक्त के अध्यक्षता में क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार की बैठक।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार )31 जुलाई।आयुक्त दरभंगा प्रमंडल दरभंगा कौशल किशोर आयुक्त-सह-अध्यक्ष क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार की अध्यक्षता में (सभागार )क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार को लेकर बैठक हुई।
बैठक में सचिव क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार राजेश कुमार ने 04 मामले आपत्ति से संबंधित,69 आपत्ति रहित आवेदन,02 वापस हेतु एवं 01 अन्यान्य हेतु मामलों से आयुक्त को अवगत कराया।
बैठक में स्टेज-कैरेज बस के परमिट हेतु प्राप्त आवेदन एवं प्रस्तावित समय सारणी के प्रकाशन के उपरांत निर्धारित समयावधि में 69 आवेदनों पर आपत्ति प्राप्त नहीं हुई है,तथा 04 मामले आपत्ति से संबंधित,में से तीन आवेदन को स्वीकृति दी गई कुल 72 मामलों को स्वीकृति दी गई तथा एक मामले को अगले बैठक में रखने का निर्देश दिया गया।
बैठक में दो आवेदन वापस हेतु आयुक्त द्वारा स्वीकृति दी गई।
बैठक में बताया गया कि वाहन स्वामी द्वारा परमिट के शर्त को पूरा नहीं करते हैं।आयुक्त ने क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार के सचिव को संबंधित वाहन स्वामी को नोटिस करने का निर्देश दिया।
बस स्टैंड में गड्ढा को लेकर वाहन स्वामी द्वारा मोटरेबुल हेतु आयुक्त महोदय से अनुरोध किया गया।
आयुक्त ने बस स्टैंड के मोटरेबुल कराने हेतु नगर आयुक्त को निर्देश दिया।
बैठक में सचिव क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार श्री राजेश कुमार,अपर समाहर्ता राजस्व मनोज कुमार आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

गया:अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग के के पाठक द्वारा ज़िला के विभिन्न विद्यालय का औचक भ्रमण निरीक्षण किया गया।

rktvnews

सेना के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि 39 वर्षों की अनुकरणीय सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए।

rktvnews

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार पर लगाया जुर्माना

rktvnews

दास्तान–ए–ख़राबहाल!

rktvnews

भोजपुर:भाजपा संगठन महापर्व अभियान के तहत तिरोजपुर बुथ कमिटी गठित।

rktvnews

रायपुर : पहाड़ी कोरवा छतकुंवर अब बन गई शिक्षिका।

rktvnews

Leave a Comment