RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज नई दिल्ली में की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य भेंट।

भोपाल/ मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)31 जुलाई।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर अपनी 18 महीने के कार्यकाल का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भविष्य के लिए प्रधानमंत्री से मार्गदर्शन और सहयोग का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज पार्लियामेंट हाउस में प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
उन्होंने प्रधानमंत्री को विरासत से विकास की राह और सुशासन के 18 महीने, मोदी जी का विजन और यादव जी का मिशन की पुस्तिका भेंट की।
पुस्तिका में प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के चौमुखी विकास की गाथा है।
प्रदेश की अर्थव्यवस्था, औद्योगिक विकास, गरीबी उन्मूलन, जनजाति कल्याण, नारी शक्ति स्वास्थ्य,शिक्षा, सुशासन , शहरी विकास, अधो संरचना विकास, पर्यटन एवं संस्कृति, को संरक्षण और पर्यावरण का लेखा-जोखा है।
मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने हाल ही में संपन्न सफल औद्योगिक निवेश की दुबई और स्पेन यात्रा के बारे में भी प्रधानमंत्री को विस्तार से बताया।
डॉ.यादव ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी उनको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मार्गदर्शन और सहयोग प्रदेश के चहुमुखी विकास के लिए मिलता रहेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आशा की कि प्रधानमंत्री के आशीर्वाद से भारत 2047 का विजन जो प्रधानमंत्री ने देखा है उसको पूरा करने में मध्यप्रदेश अपना पूरा योगदान देगा।

Related posts

दरभंगा:आँगनवाड़ी सेविकाओं 10 लाभुकों को मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना का लाभ दिलाने का लक्ष्य।

rktvnews

आमार बॉस के सिनेमाघरों में और बोहुरूपी ओटीटी पर आने से शिबोप्रसाद मुखर्जी और नंदिता रॉय को मिली दोहरी खुशी।

rktvnews

बेंगलुरु:गोद ली हुई बच्ची की धूमधाम से संपन्न हुई रिंग सेरेमनी।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 09 नवंबर 26

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 05 अक्टूबर 25

rktvnews

पितृपक्ष मेला के अवसर पर पहली बार बड़ी आवासन हेतु बनाया गया है भव्य टेंट सिटी।

rktvnews

Leave a Comment