RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:राजद के किसान प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेस-कांफ्रेंस में गिनाई सरकार की खामियां।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)30 जुलाई। मंगलवार को अतिथि भवन में प्रेस-कांफ्रेंस कर प्रदेश अध्यक्ष गोपाल कृष्ण कुमार चंदन ने सरकार की खामिया को उजागर किया। उन्होंने बताया की बिहार सरकार मे किसानों की हालत गंभीर है न समय पर नहरो का पानी छोड़ा जा रहा है और न ही किसानो को खाद दिया जा रहा है।किसान मेहनत कर अपना फसल उगाते है वही सरकारी बिचौलिए के माध्यम से उनके फसल का मूल्य औने-पौने लगाकर जबरन खरीदारी करती है। उन्होंने बिहार एडीजी कुंदन कृष्णन को आडे हाथ लेते हुए कहा की नितीश सरकार अपने पदाधिकारी से बिहार के किसान को गाली-गलौज करा रही है गोपाल कृष्ण ने कहा की 18 अगस्त को बापू सभागार पटना मे किसान न्याय सम्मेलन होने जा रहा है भोजपुर के सभी किसान भाईयो से आग्रह करने आये है कि आप लोग जरूर आए। आगामी बिहार विधानसभा के चुनाव मे तेजस्वी यादव जी के नेतृत्व मे सरकार बनेगी और बिहार के किसान को सम्मानपूर्वक उनके समस्या का समाधान करेगी ।हमारा दल राजद और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधाकर सिंह ने किसान के आवाज,समस्या से सरकार को लगातार अवगत कराते है लेकिन निकम्मी सरकार अपना हठधर्मी छोड़ने का नाम नही ले रही है। आगामी 18 अगस्त को बापू सभागार पटना मे होने वाली किसान न्याय सम्मेलन को सफल बनाने हेतु तैयारी समिति का बैठक रेड क्रॉस आरा मे सम्पन्न हुआ तैयारी समिति बैठक के अध्यक्षता जिलाध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ अजय यादव,संचालन प्रधान महासचिव रजनीश यादव ने किया। पूर्व विधायक भाई दिनेश,प्रदेश महासचिव मनोज सिंह,जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विचार-विमर्श प्रकट किए।मौके पर विनोद चंद्रवंशी, मनोज कुमार सिंह अनुप मौर्य,राज गौरव टाइगर,सोहैल खान ,आदिल,तहसीन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

रायपुर : मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने जिला न्यायालय, बलरामपुर-रामानुजगंज का किया निरीक्षण।

rktvnews

बेतिया:23 दिसंबर को लगेगा रोजगार शिविर।

rktvnews

चंद्रयान-3 मिशन की वर्तमान स्थिति।

rktvnews

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने स्टेट डिज़ास्टर रेस्पॉंस फंड (एसडीआरएफ) के तहत 19 राज्य सरकारों को 6,194.40 करोड़ रुपये जारी करने की मंजूरी दी।

rktvnews

मध्यप्रदेश:सिकल सेल रोग के साथ 2047 के बाद कोई बच्चा जन्म नहीं ले : राज्यपाल

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त ने की आपूर्ति विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment