RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

पटना : राजद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी मे शामिल किये गये शाहपुर विधायक राहुल तिवारी।

पटना/ बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 29 जुलाई। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने शाहपुर विधान सभा क्षेत्र के विधायक राहुल तिवारी पर भरोसा जताते हुए उन्हें राजद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी मे जगह दी है। राजद विधायक राहुल तिवारी को राजद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी मे शामिल किया गया है। उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। इस बाबत पूछने पर विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी ने कहा कि जिस तरह से राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने उन पर भरोसा जताया है,  वे और सक्रिय होकर पार्टी को हर स्तर पर मजबूत करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ए टू जेड वाली पार्टी है जिसमें सभी को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि वे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद जी के शुक्रगुजार हैं जिन्होंने उन पर भरोसा जताया है। विदित हो कि राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद द्वारा राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति का अध्यक्ष लालू प्रसाद और उपाध्यक्ष राबड़ी देवी, जगदानंद सिंह, महबूब अली कैसर एवं उदय नारायण चौधरी को बनाया गया है। अब्दुल बारी सिद्दीकी को सेक्रेटरी जनरल और सुनील कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा 12 जनरल सेक्रेटरी तथा 10 सेक्रेटरी बनाय गये हैं। जनरल सेक्रेटरी में जयप्रकाश नारायण यादव, भोला यादव, ललित कुमार यादव (विधायक), कुमार सर्वजीत (विधायक), रेणु कुशवाहा आदि शामिल हैं। 35 राष्ट्रीय कार्यकारिणी मे तेजस्वी प्रसाद यादव, एमवी श्रेयमस कुमार, अवध बिहारी चौधरी (विधायक), रामचंद्र पुर्वे, कांति सिंह, मंगनी लाल मंडल, मिशा भारती (एमपी), प्रेमचंद गुप्ता (सांसद), मनोज कुमार झा (सांसद), ए ए फातमी (पूर्व सांसद), राहुल तिवारी (विधायक), हिना शहाब, डा रोहिणी आचार्य, एडी सिंह (सांसद), डॉ फैयाज अहमद (सांसद), अभय कुशवाहा (सांसद), सुधाकर सिंह (सांसद), आलोक कुमार मेहता (विधायक), शिवचंद्र राम (पूर्व विधायक), राजनीति प्रसाद (पूर्व सांसद), तनवीर हसन (पूर्व विधान पार्षद) भाई वीरेंद्र (विधायक), अनिता देवी (विधायक), सुरेंद्र प्रसाद यादव (सांसद), संजय यादव (सांसद), संजय सिंह यादव (विधायक), राजवंशी महतो (विधायक), अख्तरुल इस्लाम शाहीन (विधायक) आदि शामिल हैं।

Related posts

भोजपुर:गोप गुट द्वारा संविधान पद यात्रा और यूनिसेफ पर कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:डा अशोक कुमार सिंन्हा की श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

rktvnews

उत्तराखंड: राजभवनमें ‘‘टीबी मुक्त भारत अभियान’’ के अंतर्गत पुरस्कार समारोह का आयोजन,राज्यपाल हुए शामिल।

rktvnews

हरियाणा:दोस्ती या मौत की सैर: युवाओं की असमय विदाई का बढ़ता सिलसिला।

rktvnews

महादेवा हनुमान मंदिर में स्वास्थ्य संबंधी सामग्री वितरित!भक्तों के लिए सहायक है हनुमान जी: डा दिनेश

rktvnews

बक्सर: डीएम पहुंचे वोटरो को जागरूक करने नदाँव के नोनिया टोला।

rktvnews

Leave a Comment