RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति की बैठक संपन्न।

आरा/ भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 जुलाई।जिलाधिकारी,भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत पूर्व में कराए गए कार्यों की समीक्षा से की गई, जिसमें इमरजेंसी गैलरी, लैब गैलरी और रजिस्ट्रेशन काउंटर पर पंखा एवं ट्यूब लाइट की व्यवस्था, नए रजिस्ट्रेशन काउंटर का निर्माण, मरीजों की कतारबद्ध व्यवस्था हेतु स्टील रेलिंग की स्थापना, रजिस्ट्रेशन एवं दवा वितरण काउंटर पर साइनेज की व्यवस्था, IPD, OPD और वेटिंग एरिया में लाइट बोर्ड साइनेज, दवा वितरण काउंटर का शेड, रेलिंग और साइनेज सहित निर्माण, कमांड एवं कंट्रोल सेंटर की स्थापना, सहायता केंद्र की स्थापना तथा आपातकालीन रजिस्ट्रेशन काउंटर का निर्माण जैसे कार्य शामिल थे। बैठक में समिति द्वारा आगे किए जाने वाले आवश्यक कार्यों पर भी चर्चा की गई, जिनमें सदर अस्पताल के भूतल, प्रथम और द्वितीय तल के सभी कमरों में पर्याप्त रोशनी हेतु एलईडी ट्यूब लाइट की व्यवस्था, मेडिकल एवं बर्न वार्ड के उन बेड पर पंखा लगाना जहाँ पंखों की कमी है, द्वितीय तल, भूतल, मुख्य द्वार और गैलरी में लाइट बोर्ड, साइनेज एवं डायरेक्शनल साइनेज लगाना शामिल है। इसके अतिरिक्त, द्वितीय तल स्थित ऑपरेशन थिएटर में ज़ोनिंग, फॉल्स सीलिंग, लाइटिंग, साइनेज और गैलरी के पिछले हिस्से में खाली स्थानों का उपयोग करते हुए आवश्यक सिविल कार्य कराने की आवश्यकता पर बल दिया गया। साथ ही अस्पताल परिसर की सड़कों एवं अन्य स्थानों पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था, सेंट्रलाइज्ड एसी की स्थापना, सभी एसी का वार्षिक अनुरक्षण (AMC), ऑक्सीजन बॉक्स के पॉइंट्स को स्थानांतरित कर उनकी सर्विसिंग, पीने के पानी की बेहतर व्यवस्था हेतु सीएसआर के तहत वॉटर प्यूरिफिकेशन प्लांट की स्थापना, एसएनसीयू में नए पर्दों की व्यवस्था, एसी की मरम्मत, चार अतिरिक्त ऑक्सीजन पॉइंट की स्थापना तथा ईपीएबीएक्स (EPABX) सिस्टम लगाए जाने की आवश्यकता पर भी चर्चा हुई।
इस बैठक में उप विकास आयुक्त भोजपुर,सिविल सर्जन भोजपुर, अस्पताल प्रबंधक, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (स्वास्थ्य), रोगी कल्याण समिति के सदस्यगण एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

भोपाल:प्रदेश पुलिस ने अटूट साहस और कर्तव्यनिष्ठा के बल पर बनाई विशेष पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

वैशाली:जिलाधिकारी बनी मास्टर ट्रेनर, चुनाव कर्मियों को दिया गहन प्रशिक्षण।

rktvnews

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, 6 अक्टूबर को राजस्थान की यात्रा पर।

rktvnews

भोजपुर: तिवारीडीह सड़क दुर्घटना में घायलों से मिलने पहुंचे आर के सिंह।

rktvnews

हनुमानगढ़:स्वीप गतिविधियों तहत जिला स्तर पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

देवघर:जिले के सभी दस प्रखण्डों में आपकी-योजना आपकी-सरकार आपके-द्वार कार्यक्रम के तहत सेवा का अधिकार सप्ताह कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment