RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: आरा में बिहार आईडिया फेस्टिवल का भव्य आयोजन,नवाचार को मिला नया मंच।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 जुलाई।आज राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, भोजपुर,आरा में जिला उद्योग केन्द्र,भोजपुर के तत्वावधान में बिहार आईडिया फेस्टिवल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया,महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र मधु कुमारी, जिला लेखा पदाधिकारी श्याम किशोर पटेल, डीपीआरओ नीतीश कुमार तथा कॉलेज के प्राचार्य सी.बी. महतो द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया।अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने छात्रों को नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और वर्तमान समय में उद्यमिता की बढ़ती प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। वहीं महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र ने फेस्टिवल के उद्देश्य को रेखांकित करते हुए बताया कि यह मंच युवाओं के विचारों को आकार देने और उन्हें वास्तविकता में बदलने का अवसर प्रदान करता है। स्टार्टअप बिहार पॉलिसी के अंतर्गत सफल उद्यमियों सौरभ कुमार, शुभम कुमार सिंह और मनीष कुमार ने अपने अनुभव साझा करते हुए युवाओं को प्रेरित किया। साथ ही मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, बिहार लघु उद्यमी योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम योजना तथा जीविका से जुड़ी दीदियों ने भी अपने अनुभवों को साझा कर कार्यक्रम की सार्थकता को मजबूत किया।आईडिया फेस्टिवल के दौरान प्रस्तुत बिजनेस आइडिया में से प्रथम पुरस्कार रविशंकर कुमार, द्वितीय प्रियांशु सिंह तथा तृतीय रैशन कुमार को प्राप्त हुआ। जिलाधिकारी द्वारा तीनों प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर परियोजना प्रबंधक निखिल कश्यप, उद्योग विस्तार पदाधिकारी सतीश कुमार, हरेश कुमार,अरविंद कुमार, श्वेता कुमारी, कार्यालय के अन्य कर्मी मनोज कुमार, अखिलेश, दिव्येन्दु शेखर सिंह, स्टार्टअप सेल के कोऑर्डिनेटर डॉ. सत्येन्द्र पांडेय एवं फैकल्टी इंचार्ज समेत अन्य अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर: डीडीसी गुंजन सिंह ने किया बिहिया प्रखंड दौरा,विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

पटना:मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ग्रामीण कार्य विभाग की समीक्षा की गयी।

rktvnews

गिरीडीह:जिले में बेहतर, सुलभ एवं पारदर्शी स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के वरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल के मालदा में 3,250 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई रेल और सड़क बुनियादी परियोजनाओं का उद्घाटन किया और नींव रखी।

rktvnews

बक्सर के नाम को बदलने की आवश्यकता नहीं : आचार्य डॉ भारतभूषण पाण्डेय

rktvnews

Leave a Comment