RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना :डीएम ने रात से हो रही तेज बारिश को ले विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर जल जमावों का लिया जायजा।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)28 जुलाई।जिलाधिकारी, पटना द्वारा रात्रि से तेज बारिश को देखते हुए विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया तथा जल-जमाव का जायजा लिया गया। उन्होंने कहा कि जल-जमाव की कहीं भी कोई बड़ी समस्या नहीं है। पटना शहरी क्षेत्रों में पिछले 24 घंटा में कुल 333.20 मिलीमीटर वर्षा हुई है जिसमें पटना सदर क्षेत्र में सर्वाधिक वर्षापात 84.60 मिलीमीटर दर्ज किया गया। पटना कंकड़बाग में 78.40 मिलीमीटर तथा दानापुर शहरी क्षेत्र में 75.80 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। कम समय में अधिक वर्षा के कारण एक-दो स्थानों पर जल जमाव हो गया है। वहाँ से नगर निगम एवं बुडको की टीम द्वारा पानी को तेजी से निकाल दिया जा रहा है। 18 संप अपने अधिकतम क्षमता में लगातार संचालित हो रहे हैं। न्यूनतम समय में जल निकासी सुनिश्चित की जा रही है। अधिकारियों को इसका अनुश्रवण करने का निदेश दिया गया है। वर्षापात के आँकड़ों पर लगातार नजर रखी जा रही है। वरीय दंडाधिकारियों के नेतृत्व में जिला प्रशासन, नगर निगम, बुडको इत्यादि की टीम द्वारा नौ बड़े नालों सहित सभी छोटे-बड़े नालों, पंपिंग स्टेशन एवं सम्प हाउस का संयुक्त निरीक्षण एवं निगरानी की जा रही है। पदाधिकारियों को जल-जमाव की किसी भी सूचना पर त्वरित कार्रवाई करने तथा सुगम जल-निकासी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। नगर निगम, बुडको, जिला प्रशासन, पेसू, मेट्रो, पुल निर्माण निगम, पथ निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग एवं अन्य विभागों तथा एजेंसियों को अधिकारियों को आपस में समन्वय स्थापित कर स्थिति के अनुसार तेजी से कार्य करने का निदेश दिया गया है। अनुमंडल पदाधिकारियों को जल-जमाव के दृष्टिकोण से संवेदनशील स्थानों पर विशेष ध्यान देने तथा नियमित तौर पर स्थल निरीक्षण करने का निदेश दिया गया है। अतिवृष्टि की स्थिति में सामान्य जन-जीवन प्रभावित न हो यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। कोई भी व्यक्ति जल जमाव की कोई भी सूचना ज़िला आपातकालीन संचालन केंद्र में क्रियाशील जिला-स्तरीय नियंत्रण कक्ष (दूरभाष संख्या 0612 – 2210118) पर दे सकते हैं। पटना नगर निगम क्षेत्र में जल जमाव के बारे में निगम के हेल्पलाइन नंबर 155304 एवं व्हाट्सएप चैट बोट 9264447449 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related posts

सारण: दो पक्षों के उपजे विवाद में गोली बारी की घटना।

rktvnews

भेड़ की खाल ओढ़कर घाटी में घुसने की मंशा।

rktvnews

एक देश, एक चुनाव : जनतंत्र और संघवाद पर चोट।

rktvnews

संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया और ब्राजील के संचार मंत्री फ्रेडरिको डी सिकेरा फिल्हो ने भारत-ब्राजील दूरसंचार सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए द्विपक्षीय बैठक की।

rktvnews

दुमका जिले की सखी मंडल 79वें स्वतंत्रता दिवस पर झंडा निर्माण व बिक्री में निभा रही है अहम भूमिका।

rktvnews

भाजपा भोजपुर द्वारा 1942 भारत छोड़ो आंदोलन के शहीद स्वतंत्रता सेनानियों सहित कारगिल युद्ध के शहीद सेनानियों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके आँगन की मिट्टी को संग्रहित किया गया।

rktvnews

Leave a Comment