RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

झालावाड़, राजस्थान में स्कूल भवन गिरने की घटना पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग द्वारा स्वतः संज्ञान एवं जांच रिपोर्ट हेतु नोटिस जारी”

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 26 जुलाई।राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने प्रेस तथा इलेक्ट्रोनिक मीडिया में प्रकाशित समाचार, जिसमें राजस्थान राज्य के झालावाड़ जिले के मनोहरथाना ब्लॉक के पिपलोदी सरकारी स्कूल के भवन का एक हिस्सा गिरने से 7 बच्चों की मृत्यु होने, 9 बच्चों के गंभीर रूप से घायल होने तथा कई बच्चों के मलबे में दबकर घायल होने से संबन्धित समाचार का स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें से कई बच्चे कथित रूप से अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग के हैं।
आयोग ने इस घटना को अत्यंत गंभीरता से लिया है। इस संबंध में आयोग ने राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव, जिला कलेक्टर, झालावाड़ एवं पुलिस अधीक्षक, झालावाड़ दिनांक 26.07.2025 को नोटिस जारी कर 03 दिनों में पूरे मामले की जांच एवं प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है।

Related posts

मध्यप्रदेश:आम जन तक पहुँचाएं नए स्वरूप में लागू किए गए कानून की जानकारियाँ: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने ‘इनविट राउंड-3’ के माध्यम से 16,000 करोड़ रुपये से अधिक का अब तक का सबसे बड़ा इनविट मुद्रीकरण संपन्‍न किया।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री ने “हैलो हल्द्वानी 91.2 एफ.एम.” सामुदायिक रेडियो मोबाइल एप का किया लोकार्पण।

rktvnews

चतरा:झारखण्ड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष शमशेर आलम ने जिले के अधिकारियों संग की बैठक।

rktvnews

गिरीडीह:बढ़ती शीतलहरी को देखते हुए जिले के सभी विद्यालयों में 10 जनवरी तक वर्ग-प्री नर्सरी/ नर्सरी से वर्ग-12वीं तक की कक्षायें बन्द रहेंगी।

rktvnews

भोजपुर:होली सेवियर चर्च में मनाया गया क्रिसमस मिलन समारोह।

rktvnews

Leave a Comment