RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: गोल्ड मेडिलिस्ट सपना कुमारी का आरा आगमन पर प्रयास एक कोशिश बदलाव का फाउंडेशन द्वारा हुआ भव्य स्वागत।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)25 जुलाई। गुरुवार को बर्मिंघम अमेरिका से तीरंदाजी गेम में दो गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीत कर आई सपना कुमारी का भव्य स्वागत किया गया ।सर्वप्रथम स्टेशन परिसर में फूलमाला एवम बुके देकर स्वागत किया गया । तत्पश्चात जुलूस निकाला गया जो नवादा थाना से होते हुवे, आरा क्लब,आरा ब्लॉक,खेल भवन,पकड़ी चौक, जज कोठी होते हुवे वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में पहुंचा जहां गोल्डमेडिलिस्ट सपना कुमारी का जोरदार स्वागत प्रयास एक कोशिश बदलाओं के फाउंडेशन के बैनर तले किया गया।स्वागत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आरा नगर निगम के मेयर इंदु देवी उपस्थित रही और खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए बताई की सपना केवल आरा के ही नही बल्की पूरे बिहार के साथ साथ देश का नाम भी रौशन की है ।आज सपना के मम्मी पापा के साथ साथ इनके ससुराल वाले काफी सपोर्ट किए है ।सभी गार्जियन से आग्रह है की सपना के गर्जीवन जैसे अपने बच्चो को सपोर्ट करे।इस अवसर पर प्रयास के डायरेक्टर कुमार प्रतीक कुमार मंगलम तथा सदस्य के रूप में भुवन पांडे उत्सव राठौर अभिमन्यु कुमार मृत्युंजय कुमार त्यागी आर्चरी अकादमी के डायरेक्टर नीरज कुमार सिंह क्रिकेट अकादमी ऑफ भोजपुर के कोच कुमार विजय कुंदन राज सिंह पंकज फिजिकल अकादमी के पंकज कुमार तेजस फिजिकल अकादमी के चौधरी सर तथा बहुत सारे खेल के खिलाड़ी तथा खेल प्रेमी उपस्थित थे।संस्था के द्वारा उनके माता-पिता तथा कोच को भी सम्मानित किया गया।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 28 दिसंबर 24

rktvnews

देवघर : मतगणना को लेकर यातायात योजना जारी, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध।

rktvnews

गढ़वा:भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई,राजस्व उप निरीक्षक निलंबित।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:उप मुख्यमंत्री -सह प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर : शिक्षा व संस्कार ही पहुँचायेगा सफलता के शिखर पर : पद्मश्री डा भीम सिंह भवेश 

rktvnews

भोजपुर : अंतर्राष्ट्रीय बहुविषयी सम्मेलन का हुआ उद्घाटन! श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री कालेज मे सम्मेलन का हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment