RK TV News
खबरें
राष्ट्रीय

राजस्थान:केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने जिम्बॉब्वे में आयोजित रामसर कॉप-15 में अलवर की प्रतिष्ठित सिलीसेढ़ झील को रामसर साइट घोषित किये जाने का रखा प्रस्ताव।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)25 जुलाई। केंद्रीय वन मंत्री तथा अलवर सांसद भूपेंद्र यादव ने जिम्बाब्वे में आयोजित रामसर कॉप-15 में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अलवर की प्रतिष्ठित सिलीसेढ़ झील को रामसर साइट घोषित किये जाने का प्रस्ताव रखा है।
श्री यादव ने वेटलैंड कन्वेंशन की महासचिव डॉ. मुसोंड़ा मुंम्बा से मुलाकात कर उनके समक्ष सिलीसेढ़ झील के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व को भी साझा करते हुए सिलीसेढ़ झील को रामसर साइट घोषित किये जाने का प्रस्ताव रखा है। रामसर स्थल के रूप में नामित होने पर सिलीसेढ झील को आर्द्रभूमि (वेटलैंड) के रूप में अंतर्राष्ट्रीय मान्यता, संरक्षण प्रयासों में वृद्धि और सतत विकास तथा अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के अवसर मिलेंगे।
उल्लेखनीय है कि 91 रामसर स्थलों के साथ भारत में अब एशिया में सबसे अधिक रामसर साइटें हैं। हाल ही में राजस्थान के फलौदी में खीचन और उदयपुर में मेनार को रामसर स्थल घोषित किया गया है। भारत ने वेटलैंड कन्वेंशन के समक्ष अरुणाचल प्रदेश के ग्लो लेक, बिहार के गोगाबिल लेक, गुजरात के छारी ढांड वेटलैंड रिज़र्व और गोसाबरा वेटलैंड को भी रामसर स्थलों की सूची में सम्मिलित करने का प्रस्ताव रखा है। रामसर साइटों की यह वृद्धि भारत की आर्द्रभूमि के संरक्षण और प्रबंधन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। रामसर साइटों की संख्या में वृद्धि, अमृत धरोहर जैसी पहल और वेटलैंड शहरों की मान्यता से यह स्पष्ट है कि भारत वेटलैंड्स के संरक्षण को महत्व दे रहा है।

Related posts

उपराष्ट्रपति 11 जनवरी को कर्नाटक के बेंगलुरु का दौरा करेंगे।

rktvnews

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 11 अक्तूबर को बिहार के सीताब दियारा में भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण को करेंगे श्रद्धांजलि अर्पित।

rktvnews

छत्तीसगढ:केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के ‘प्रथम समाधि स्मृति महोत्सव’ और श्री 1008 सिद्धचक्र विधान विश्व शांति महायज्ञ में शामिल हुए।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में किया सरस आजीविका फूड फेस्टिवल का शुभारंभ।

rktvnews

भारत 17-18 मार्च, 2023 को काशी में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) पर्यटन मंत्रियों की बैठक (टीएमएम) की मेजबानी करेगा।

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अमानक उर्वरकों को लेकर तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

rktvnews

Leave a Comment