RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: तीन दिवसीय चलंत लोक अदालत का समापन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 जुलाई।बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना से आए सदस्यगण द्वारा तीन दिवसीय चलंत लोक अदालत 22 जुलाई से 24 जुलाई 2025 तक के आयोजन का आज अंतिम दिन भोजपुर जिले के पीरो प्रखंड के साथ समापन हो गया। चलंत लोक अदालत के सदस्यगण के रूप में आए न्यायिक सदस्य राम निवास प्रसाद एवं अन्य दो सदस्य चंद्र भूषण झा, अधिवक्ता पद से एवं ऋषिकेश कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा विधिक जागरूकता शिविर के माध्यम से उपस्थित सभी लोगों को जागरूक किया गया। आगे न्यायिक सदस्य ने बताया कि चलंत लोक अदालत का मुख्य कार्य सुलहनीय वादों का ऑन द स्पॉट सलाह के आधार पर निष्पादन करना है। इस अवसर पर पीरो अनुमंडल क्षेत्र के अंतर्गत प्रखंड के पदाधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं आम जनता उपस्थित थे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 17 मार्च 26

rktvnews

भोजपुर: श्री सत्य साईं सेवा संगठन ने किया रक्तदान।

rktvnews

भोजपुर: राज्यसभा चुनाव में एनडीए प्रत्याशीयो की जीत पर भाजपा भोजपुर में हर्ष व्याप्त।

rktvnews

दरभंगा:अतिशीत दिवस/शीत दिवस को लेकर डी.एम. ने जारी किया दिशा-निर्देश।

rktvnews

भोजपुर: बी डी पब्लिक स्कूल में राधा कृष्ण पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: स्तनपान की जागरूकता को ले नाटक आयोजित।।

rktvnews

Leave a Comment