RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेपी गंगा पथ के बचे हुए निर्माण कार्य का किया निरीक्षण !तेजी से कार्य पूर्ण करने को अधिकारियों को दिए निर्देश।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,15 मई। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज जे पी गंगा पथ के बचे हुए निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को तेजी से निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री ने खाजेकला और कंगन घाट जाकर जेपी गंगा पथ के बचे हुए निर्माण कार्य को देखा और कार्य प्रगति की विस्तृत जानकारी ली।उन्होंने जेपी गंगा पथ के लिंक पथों के निर्माण कार्यों की भी जानकारी ली। पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने मुख्यमंत्री को जेपी गंगा पथ के बचे हुए निर्माण कार्य की प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।उन्होंने बताया की इसका निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जेपी गंगा पथ के विभिन्न घाटों से कनेक्टिविटी हो जाने से लोगो का आवागमन सुगम होगा।विभिन्न एलाइमेनट के माध्यम से शहर के लोगो को सहूलियत होगी।उन्होंने कहा की जेपी गंगा पथ के पूर्ण होने से कई रूटों के लोगो के लिए आवागमन और सुगम होगा।पटना के बाहर आने जाने वालों के लिए भी और सुगम होगा।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संग उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा की जेपी गंगा पथ परियोजना को जल्द से जल्द पूर्ण करें।इसके लिए और जो आवश्यकता होगी उसे उपलब्ध कराया जायेगा।
इस निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त वाणिज्य,कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी,मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार,पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत,मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस एस सिदार्थ,मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार,मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह,पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह,पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा समेत अन्य वरीय अधिकारी एवं अभियान्तगण मौजूद थे।

Related posts

77 वें स्वतंत्रता दिवस पर भोजपुर जिले में किया गया झंडोतोलन!राष्ट्र भक्तो की गाथा है स्वतंत्रता दिवस:प्रो आभा सिंह

rktvnews

दुमका: उपायुक्त ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि।

rktvnews

बागपत:कावड़ यात्रा की तैयारी को लेकर पुरा महादेव मंदिर पर संबंधित अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने की बैठक और व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

rktvnews

सुप्रीम कोर्ट ने शहरों के नाम बदलने की अश्विनी उपाध्याय की याचिका खारिज की।

rktvnews

जनता को अधिकारहीन करने का खेल : अधिकार-आधारित मनरेगा और उसके प्रति शत्रु भाव

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने मंडल कारा आरा में लगाया बंदी दरबार, कैदियों की सुनी समस्याएं।

rktvnews

Leave a Comment