RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी पत्नी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,14 मई।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी धर्म पत्नी स्वर्गीय मंजू कुमारी सिन्हा की 15 वी पुण्यतिथि के अवसर पर मंजू कुमारी सिन्हा स्मृति पार्क कंकड़बाग, पटना जाकर स्वर्गीय मंजू कुमारी सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे भावभीनी श्रद्धांजलि दी।इसके पश्चात मुख्यमंत्री मंजू कुमारी सिन्हा स्मृति पार्क कंकड़बाग से अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा, हरनौत स्तिथ कवि राज रामलखन सिंह स्मृति वाटिका पहुंच कर अपनी धर्म पत्नी स्वर्गीय मंजू कुमारी सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।मुख्यमंत्री ने अपनी माता स्वर्गीय परमेश्वरी देवी एवं अपने पिता कवि राज स्वर्गीय रामलखन सिंह की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।मुख्यमंत्री के सुपुत्र निशांत कुमार, बड़े भाई सतीश कुमार सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने भी स्वर्गीय मंजू कुमारी सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

लोगों की फरियाद सुनते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार कल्याण बिगहा स्तिथ अपने पुस्तेनी गांव के देवी मंदिर में राज्य की सुख शांति एवं समृद्धि के लिए पूजा अर्चना की।मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की समस्या सुनी एवं त्वरित निष्पादन के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया।
इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार,बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष उदयकांत मिश्रा,सांसद कौशलेंद्र कुमार, विधायक मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया,विधायक जितेंद्र कुमार,विधान पार्षद श्रीमती रीना यादव,विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी ,विधान पार्षद ललन सराफ,पूर्व विधान पार्षद रणवीर नंदन,पूर्व विधायक इं सुनील कुमार,बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य मनीष कुमार वर्मा,मुख्य मंत्री के सचिव अनुपम कुमार,भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि,मुख्य मंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह,बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह,राज्य खाद्य आयोग के पूर्व सदस्य नंद किशोर कुशवाहा सहित अन्य गणमान्य लोग,सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी स्वर्गीय मंजू कुमारी सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धांजलि दी।

Related posts

सारण:चमकी बुखार और मस्तिष्क ज्वर के रोकथाम को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने पुस्तक ‘वतनपरस्त’ में जिले के शहीदों की शौर्य गाथा को सराहा।

rktvnews

एमएसएमई विकास कार्यालय द्वारा निर्देशित आकांक्षी जिला बांका द्वारा कंप्यूटर हार्डवेयर मेंटेंस एवं नेटवर्किंग आधारित उद्यमिता एवं कौशल विकास प्रशिक्षण का आयोजन।

rktvnews

बिहार:छात्र हित में जेल जाना पड़े तो जाउंगा लेकिन बीपीएससी से माफी नहीं मांगूंगा : गुरू रहमान

rktvnews

दरभंगा:+2 थलवारा हॉई स्कूल दरभंगा में महिला हिंसा उन्मूलन तथा महिला सशक्तिकरण पर जागरूकता अभियान का आयोजन।

rktvnews

झारखण्ड राज्य अंतर जिला फुटबॉल प्रतियोगिता 2023-24 का गोड्डा बनाम जमशेदपुर के टीम के बीच फाइनल मैच -सह- समापन समारोह का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment