RK TV News
खबरें
Breaking Newsआध्यात्मिक

भोजपुर: विहंगम योग संस्थान द्वारा सत्संग आयोजित।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 जुलाई। रविवार को महर्षि सद्गुरु सदाफल देव ब्रह्मविद्या विहंगम योग संस्थान भोजपुर जिला कार्यालय सह सत्संग भवन महाराजा हाता गली न०-2 में सत्संग आयोजित किया गया।जिसका संचालन श्रीकृष्णा प्रसाद ने किया ।
सुनी देवी ने कजरी भजन प्रस्तुत की।
प्रो उमेश पांडेय ने कहा कि — परमात्मा से अगर कुछ मांगना हो तो सद्गुरु को ही मांग लेना चाहिए। दया,धर्म नहीं मन में, मुखड़ा क्या देखा र्दपण में।परमात्मा को प्राप्त करने के लिए कहीं बाहर नहीं जाना है वो तो हमारे अन्दर विराजमान हैं।शिवशंकर सिंह ने कहा हमारे सद्गुरु देव ने विधिवत साधना करने वाले को अमर लोक पहुंचाने का टीका ले रखा है मगर शर्त है कि विधिवत साधना हो
जिला सचिव विजय पाण्डेय ने कहा –17 अगस्त 2025 को सुपुज्य संत प्रवर श्री विज्ञानदेव जी महाराज का आगमन हो रहा है। जिसके लिए अभी से तैयारी में लग जाना है।
बिहार महामंत्री भूपेंद्र राय ने कहा संत प्रवर विज्ञानदेव जी महाराज का शाहाबाद प्रक्षेत्र से ही बिहार दौरे की शुरुआत 15 अगस्त 2025 से हो रहा है। इसी क्रम में 17 अगस्त 2025 को महर्षि सद्गुरु सदाफल देव आश्रम सेमरांव में संत श्री का आगमन होना सुनिश्चित है जिसमें सभी को बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। सम्पूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला उप सचिव योगेन्द्र सिंह, परामर्शक दीपनारायण प्रसाद, मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार, डॉ अंशु सिंह, राजवंश सिंह, मंजीत सिंह, डॉ प्रमोद कुमार रंजन, आकाश जी, जय मालती राय, किरण पांडेय, पिंकी प्रसाद सरिता पाठक, शीला सिंह, प्रियंका गुप्ता, ने विशेष रूप से भाग लिया।

Related posts

हनुमानगढ़:मेडिकल कॉलेज को मिला पहला कैडेवर।

rktvnews

बागपत:विकास भवन में पेंशन संबंधित लगाया गया कैम्प।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

उत्तराखंड: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे प्रभारी सचिव यात्रा डॉ. आर राजेश कुमार।

rktvnews

भारत के उभरते लीडर्स पर दुनिया की नजर, रिलायंस के साथ ‘TIME100 Next’ की शुरुआत।

rktvnews

भोजपुर:जदयू की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment