RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:मतदाता सूची पुनरिक्षण के चुनाव आयोग के आदेश के विरोध में संकेतिक नुक्कड़ संवाद आयोजित

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)10 जुलाई।आम आदमी पार्टी भोजपुर के कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची पुनरिक्षण के चुनाव आयोग के आदेश और चल रही प्रक्रिया का संकेतिक विरोध नुक्कड़ संवाद के द्वारा किया। रेड क्रॉस मोड, नवादा चौक और त्रिभुवानी मोड पर नुक्कड़ संवाद किया। वक्ताओ ने कहा की इतने कम समय में ये काम पूरी तरह नये सिरे से करना संभव नहीं है। पहले से मतदाता सूची सुधार संबंधी प्रक्रिया है। लेकिन ठीक चुनाव के वक़्त बहुत से दस्तावेज के साथ सीमित समय में ये प्रक्रिया दिल्ली और महाराष्ट चुनाव की याद दिला रहा है जिसमे लाखो वैसे मतदाता के वोट कट गये थे जो जमीनी स्तर पर मौजुद थे। आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग को अपनी और जनता की चिंता से अवगत करा दिया है और सड़क पर भी आन्दोलनरत है। आम आदमी पार्टी जनता को परेशानी होने वाली किसी विरोध के तरीके का समर्थक नही है इसलिए इस संकेतिक विरोध से करोड़ो जनता की भावना जो उनके मतदाता होने से वंचित होने की है अवगत कराया गया है। कार्यक्रम मे महेन्द्र शर्मा, कृष्ण मोहन ठाकुर, अमित कुमार सिंह, सुरेन्द्र कुशवाहा, प्रमोद कुमार, किशोरी शर्मा, रमेश सिंह, ब्रजेश गुप्ता, उमाशंकर सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

Related posts

दुमका:उपायुक्त ने किया जनता दरबार का आयोजन।

rktvnews

समस्त देशवासियों को समृद्ध बनाने वाला बजट है:कुमार प्रतीक जिला मंत्री

rktvnews

न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई होंगे भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश,14 मई को करेंगे पदभार ग्रहण।

rktvnews

बागपत:मिशन शक्ति 5.0 के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में लैंगिक समानता पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

मंत्रिमंडल ने प्रस्ताव पारित कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लगातार दो कार्यकाल तक सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बने रहने के लिए बधाई दी।

rktvnews

पृथ्वी दिवस पर हमें लेने होंगे ये संकल्प।

rktvnews

Leave a Comment