RK TV News
खबरें
Breaking News

सिवान:आशा कार्यकर्ता से मतदाता सूची के विशेष गहन निरीक्षण कार्य में सहायता लें : डीएम

RKTV NEWS/सिवान(बिहार)10 जुलाई।बुधवार को डॉ० आदित्य प्रकाश जिला पदाधिकारी, सिवान के अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2025 से संबंधित बैठक आयोजित किया गया, जिसमें निम्नांकित निदेश दिया गयाः-

1. सभी प्रखंडों में आशा कार्यकर्त्ता को मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2025 में सम्मिलित किया जाए। सभी प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक प्रत्येक दिन सुबह में आशा फैसिलिटेटर के माध्यम से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का मॉनेटरिंग करना सुनिश्चित करें।

2. सभी प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक बी.एल.ओ. सूची के अनुसार अपने-अपने प्रखंड की आशा कार्यकर्त्ता का टैगिंग सुनिश्चित कराएं।

3. प्रत्येक संध्या को जिला स्तर से आयोजित किये जा रहे वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में सभी प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक संबंधित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी कार्यालय से जुड़ना सुनिश्चित करें।

4. मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2025 का मुख्य उद्देश्य है कोई योग्य मतदाता छूटे नहीं।

बैठक में उप विकास आयुक्त सिवान, उप निर्वाचन पदाधिकारी सिवान, सिविल सर्जन सिवान, जिला सामुदायिक उत्प्रेरक तथा सभी प्रखण्डों के प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक उपस्थित रहें।

Related posts

भोजपुर पुलिस ने कंटेनर ट्रक में तस्करी की जा रही शराब की भारी मात्रा को किया बरामद।

rktvnews

मध्यप्रदेश:लोकसभा चुनाव में पहले चरण के लिये 20 मार्च से नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ होगी।

rktvnews

भोजपुर:12th की परीक्षा में एस टी एस भी इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों को मिली शानदार सफलता।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (आवा) की पहल ‘अस्मिता’ के कार्यक्रम में भाग लिया।

rktvnews

बिहार:जदयू ने पूर्व विधायक विजेंद्र यादव को पार्टी से निकाला।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नवजात बछिया का किया नामकरण।

rktvnews

Leave a Comment