RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

खैरागढ़:पीएच. डी. के लिए चयनित अभ्यर्थियों का कुलपति डॉ. लवली शर्मा की अध्यक्षता में हुआ साक्षात्कार।

इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षा के दूसरे दिन ही साक्षात्कार संपन्न होने से अभ्यर्थियों में खुशी की लहर।

साक्षात्कार पश्चात 67 अभ्यार्थियों का पीएच.डी. छः माही कोर्स वर्क के लिए हुआ चयन।

खैरागढ़/छत्तीसगढ़ी(रवींद्र पांडेय) 9 जुलाई। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में पीएच. डी. प्रवेश परीक्षा के दिन ही परिणाम की घोषणा के बाद दूसरे दिन 8 जुलाई को कुलपति प्रो. डॉ. लवली शर्मा की अध्यक्षता में अभ्यर्थियों का सामान्य साक्षात्कार लिया गया। इस दौरान संबंधित संकाय के अधिष्ठातागण, विभागाध्यक्षगण व वरिष्ठ प्राध्यापकगण भी उपस्थित रहे। सामान्य साक्षात्कार के बाद पीएच. डी. छःमाही कोर्स वर्क हेतु विभिन्न विभागों से कुल 67 अभ्यार्थियों का चयन किया गया।

साक्षात्कार के बाद कुलपति डॉ. शर्मा ने अभ्यर्थियों को किया प्रेरित

सामान्य साक्षात्कार संपन्न होने के बाद कुलपति डॉ. लवली शर्मा ने सभी अभ्यर्थियों को प्रेरित करते हुए शोधात्मक गतिविधियों की जानकारी दी। यह पहली बार है कि किसी कुलपति ने शोध करने के लिए चयनित अभ्यर्थियों को प्रोत्साहित किया और उन्हें शोध के क्षेत्र में किस तरह बेहतर कार्य किया जाता है इसकी जानकारी प्रदान की। उन्होंने अभ्यर्थियों से कहा कि एक अगस्त से ही उनकी कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी। इसके लिए अभ्यर्थीगण पहले से ही अपनी तैयारियां शुरू कर लें। उन्होंने सफलता के लिए छोटा रास्ता न अपनाकर कड़ी मेहनत कर बेहतर कार्य करने की बात कही। साथ ही उनकी शिक्षा के लिए बेहतर से बेहतर सुविधा प्रदान करने की बात कही। इस दौरान शोध प्रभारी डाॅ. जितेश कुमार गढ़पायले भी उपस्थित रहे।

विश्वविद्यालय में शोधात्मक गतिविधियों को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद

कुलपति डॉ. शर्मा द्वारा विश्वविद्यालय में शोधात्मक गतिविधियों को बेहतर बनाने के लिए नवाचार के तहत लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसका परिणाम है कि इस वर्ष विश्वविद्यालय में शोधात्मक गतिविधियों को बेहतर प्रतिसाद मिला है। शैक्षणिक वर्ष 2025-26 हेतु शोध करने वाले अभ्यार्थियों की संख्या में वृद्धि हुई है और 67 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार पश्चात पीएच. डी. छःमाही कोर्स वर्क के लिए चयन किया गया है।

Related posts

राधा शरण सिंह मेमोरियल फुटबॉल कप: सेमीफाइनल में पहुंची लौहर की टीम,रोहित कुमार के गोल से आरा एरो की हुई हार।

rktvnews

नारी वंदन का घड़ियाली क्रंदन!

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने करंट लगने से 09 कांवरियों की मौत की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया।

rktvnews

भोजपुर: लापता युवक की लाश नदी से बरामद।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे मुंबई स्थित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ।

rktvnews

पत्तन,पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय की झांकी ने समुद्री क्षेत्र में नारी शक्ति और सागरमाला की शक्ति का अनावरण किया।

rktvnews

Leave a Comment